– राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। गुरुवार को एसडीएमसी का बुलडोजर अवैध निर्माण ढहाने मदनपुर खादर पहुंचा जहां इसके खिलाफ आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मौजूदगी में लोगों ने जमकर विरोध किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, निगम के बुलडोजर ने मदनपुर खादर एक तीन मंजिला अवैध इमारत को गिरा दिया जिसपर यहां बवाल हो गया। इसका बाद मौके पर लोगों के साथ विरोध कर रहे अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यहां लोग गलियों से और छतों से पत्थर फेंक रहे थे।
बता दें कि मदनपुर खादर पहुंचने से पहले अमानतुल्लाह ने ट्वीट किया था- मदनपुर खादर कंचन कुंज में एमसीडी गरीबों के मकानों को तोड़ रही है। मैं वहां पहुंच रहा हूं आप सब लोग पहुंचें ताकि गरीबों के मकान बचाए जाएं। ।।च् विधायक पिछले दिनों शाहीन बाग भी पहुंचे थे जब अवैध निर्माण गिराने के लिए बुलडोजर आया था। उस दिन काफी बवाल हुआ था और एमसीडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। आज भी कुछ वैसा ही नजारा मदनपुर खादर में दिखा।


More Stories
14 फरवरी को वेलेंनटाइन की बजाय शहीद दिवस घोषित करे सरकार रणबीर सिह
राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच