
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हरियाणा के करनाल की घटना के बाद दिल्ली में भी आतंकवादियों के घुसने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह अलर्ट जारी होने के बाद सभी जिला पुलिस और स्पेशल टीमों ने दिल्ली पुलिस की एसओपी के तहत सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कई जगह पर प्रिवेंटिव सर्च किया।
सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की तलाशी भी शुरू कर दी गई। हालांकि, देर शाम तक जांच के बाद दिल्ली में कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियों को देखने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह कंट्रोल रूम से दिल्ली में पांच से छह आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि दिल्ली में पांच से छह संदिग्ध लोग देखे गए हैं। यह अरबी भाषा में बात कर रहे थे और हमला कर सकते हैं। मैसेज फ्लैश होते ही दिल्ली में सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सभी सार्वजनिक स्थालों और प्रमुख बाजारों में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर प्रिवेंटिव सर्च की गई। हालांकि, लंबी तलाशी के बाद ऐसे कोई भी संदिग्ध शख्स नहीं मिले।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”