टमाटर का सूप पौष्टिकता के साथ-साथ और भी कई गुणों से भरपूर होता है। टमाटर का सूप आमतौर पर भोजन से पहले और ठंड के मौसम में शाम के समय परोसा जाता है। टमाटर का सूप हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है, तो चलिए आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं, टमाटर का सूप बनाने की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
काला नमक ½ छोटा चम्मच
टमाटर 4
मक्खन 1 बड़ा चम्मच
पानी 2 कप
चीनी ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
टमाटर को धो कर बड़े टुकड़ों में काट लें।
एक पैन में पानी और टमाटर डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
जब टमाटर उबल कर नर्म हो जाए।
टमाटर को ठंडे पानी में डालकर उसका छिलका उतार लें, इसके बाद इसे पीस लें।
पिसे हुए टमाटर को छलनी से छानकर इसके बीज अलग कर लें।
पैन में जरूरत अनुसार पानी व टमाटर की प्यूरी मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं।
इसके बाद एक उबाल आने पर इसमें सामग्री मिलाकर 7 से 8 मिनट तक पकाएं।
आपका हेल्दी और लजीज टोमेटो सूप तैयार है। आप इसे सर्विंग बाउल में डालकर हरे धनिये, ब्रेड क्यूब्स, मलाई या ताजी क्रीम से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े