अब वजन घटाना होगा आसान जानिए बेहतरीन नुस्खे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब वजन घटाना होगा आसान जानिए बेहतरीन नुस्खे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – जैसा कि हम सब जानते हैं वजन घटाना आसान काम नहीं है। वजन घटाने के लिए नियमित रूप से कसरत और हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी शामिल कर सकते हैं। तेजी से वजन घटाने में ये आपकी सहायता करेंगे। ये शरीर की एकस्ट्रा चर्बी दूर करते हैं। इससे कई बीमारियों से भी निजात मिलेगी। घर पर ही आसानी से बना सकते हैं आप ये पेट की चर्बी कम करने वाली ड्रिंक्स। बहुत आसान है इन्हें बनाना। आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं ये ड्रिंक्स। इस प्रकार तेजी से फेट बर्न करने में मदद करती हैं ये ड्रिंक्स। आइए जानते हैं कौन-कौन से ड्रिंक्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर तेजी से वजन घटा सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

वजन घटाने के लिए यह बहुत ही प्रभावी माना जाता है। पेट के पाचन लेवल को संतुलित करता है ये ड्रिंक। सुबह के समय आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह वजन घटाने में आपकी मदद करेगा।

अजवाइन का पानी

पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है अजवाइन का पानी। पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से आप अजवायन का सेवन कर सकते हैं। एक गिलास में पानी में अजवाइन डालकर उसे उबालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है ये।

शहद और दालचीनी का सेवन

मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत फायदेमंद होती है दालचीनी। वजन कम करने में मदद करती है। शहद और दालचीनी को गर्म पानी में मिलाकर आप उसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

ग्रीन टी

आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है ग्रीन टी। इसका सेवन करने से आपका पेट साफ रहेगा। मेटाबॉलिज्म को तेज करती है ग्रीन टी। इसी वजह से ये वजन घटाने में मदद करती है।

जीरे का पानी

शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है जीरे का पानी। मेटाबॉलिज्म को तेज रखने के साथ ही ये पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। रात भर इसे पानी में भिगोकर अगले दिन आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें आप नींबू भी डाल सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox