एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट नव्या सर्जना के द्वारा एहसास “द सेकंड इनिंग“ का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट नव्या सर्जना के द्वारा एहसास “द सेकंड इनिंग“ का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट नव्या सर्जना संस्था के द्वारा एहसास “द सेकंड इनिंग“ आजादी के 75 अमृत महोत्सव का आयोजन। 16 अप्रैल को इस्कॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों और हमारे सीनियर को कला के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
                टीम एहसास को स्पेशल कीडस, स्लम किड्स, दिव्यांग और समान्य बच्चों  को एक साथ एक ही मंच पर लाना है। नव्या सर्जना संस्था पिछले कई सालों से इस तरह के कार्यक्रम करवाते आ रहे हैं। इस प्रोग्राम में बच्चे रैंप वॉक, डांस और पेंटिंग भाग लेते हैं। इस प्रोग्राम में अवार्ड भी रखे जाते हैं जो भिन्न भिन्न क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल इस कार्यक्रम में कई सारे थीम थे- वुमन एंपावरमेंट, सीनियर वॉक लता मंगेशकर जी को ट्रिब्यूट किड्स वॉक, स्पेशल प्रोग्राम बाय निरवाना किड्स डिजाइनर किड्स वॉक, सीनियर वॉक  लेकर आयोजन दिल्ली में पहली बार हुआ स इस प्रोग्राम मे नव्या सर्जना  के बच्चे और चाइल्ड होम के बच्चों ने डांस का परफॉर्मेंस भी दिया। यहां आजादी के 75 अमृत महोत्सव थीम  पर पेंटिंग कंपटीशन भी रखा गया, जिसमे चाइल्ड होम और एहसास एक पाठशाला मंगोलपुरी के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया, इस कंपीटीशन की जज थी आरती मेहता जी, मोही जी और जोया और किड्स फैशन शो के जज रहे सुप्रीम कोर्ट की वकील स्वेतलाना एंड क्रिस्टफर जी एंड तपस दास जी, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीति आयोग से मनोज उपाध्याय जी, बीएन राव जी, अन्नपूर्णा सत्यपति व खास मेहमानों में दूरदर्शन के डायरेक्टर ओ पी राजपुरोहित जी, रजनी सुब्बा जी, इंडिरॉक्स के दिनेश देसवाल जी, आसिष चौधरी जी, बी एस राजपुरोहित जी, सुनील मिश्रा जी, संजय राजदान, स्वेता जी, चेताली जी, मीनाक्षी अनुपम, मीनू जी मोहित बजाज जी व कई प्रबुद्ब हस्तियों ने शिरकत की।
                 कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर एक्टर  शिवाकुमार, अमित आंतिल, अनिल अरोड़ा, ऐक्ट्रेस शालिनी सिंघल, शामिल हुए।कार्यक्रम में अवॉर्डी रहीं रजनी सुब्बा अन्नपूर्णा सत्यपति, नीलिमा ठाकुर, स्वेतलाना जी स्वेतलाना जी रूबी शर्मा जी, मिस्टर एंड मिसेज जस्सी, शिल्पा एन, के साथ कई और प्रबुद्ध व्यक्तित्वों को दिया गयास किड्स डिजाइनर पल्लवी, बंदना डिजाइनर किडिका काउचर बाय सलमान अंसारी,  फीमेल डिज़ाइनर रेणु वर्मा, करिश्मा शर्मा के कलेक्शन,  और हर्षिता जी जो कि हमारे सीनियर मॉडल्स की डिजाइनर थी उनके कलेक्शन को खूब सराहना मिली, मेकअप के लिए अलका एंड टीम, , कविता जी और हेयर स्टाइल के लिए यश कुंवर और रोहित एंड टीम को अवार्ड दिया गया। यंग अचीवेरस में जगदलपुर बस्तर के युवराज सिंह, नवनीत कौर, अर्पित पांडे को एहसास यंग अचीवर का सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में आये वान्या सिंह द्वारा छोटे बच्चों को गिनीज रिकॉर्ड होल्डर आरती मेहता जी द्वारा ड्राइंग वर्कशाप भी दी गयी। बच्चों की मोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
                 कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की एक रैम्प वाक भी रखी गयी थी। ये रंजीत सिंह जी व कंचन सिंह जो कि नव्या सृजना के फाउंडरस है उनका एक सराहनीय प्रयास समाज के लिए रहा। ऐ आर के फॉउन्डेशन ने इस कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभाई। संस्थाओं को ऐसे प्रेणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए। इस प्रोग्राम के एसोसिएट पार्टनर रहे च्वाइस फाऊंडेशन, निरवाना, आर के फाउंडेशन,  एक्सक्यूट इंडिया मानसी स्पोर्ट्स, एहसास की ब्रांड अंबेसडर बनी मुंबई की व्हीलचेयर डांसर मॉडल सोनम पाटिल। प्रोग्राम का संचालन किया यंग टैलेंट आदित्य और याचना ने। इस प्रोग्राम को सफल बनाने का पूरा श्रेय जाता है, टीम आनी एडवरटाइजिंग, टीम निरवाना, चंदन जी, रणधीर जी, हर्ष, ओम, ताहिर हुसैन जी सलमान अंसारी, बिलाल सिद्धकी, नंदिनी, मनोरमा जी, रीतू जी, प्रतीक, पार्थ, ओम हर्ष, और सभी पैरंट्स और बच्चों को। इस प्रोग्राम को संचालन किया एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट के  चीफ पैटर्न ओपी राजपुरोहित जी, चीफ मेंटर  अन्नपूर्णा सत्यपति, डायरेक्टर वन्या कंचन सिंह, फाउंडर रंजीत कुमार एंड कंचन सिंह ने।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox