हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी फिर से मास्क पहनना हुआ जरूरी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी फिर से मास्क पहनना हुआ जरूरी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

-राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक में लिया गया फैसला
-फिलहाल बंद नही होंगे स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने का आदेश
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हरियाणा के बाद दिल्ली में भी फिर से मास्क् पहनने की शर्त को अनिवार्य कर दिया गया है। जो लोग मास्क नही लगायेंगे उन पर प्रशासनिक अधिकारी जुर्माना लगायेंगे। राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए डीडीएमए की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली में फिर से मास्क पहनने का आदेश दिया है। साथ ही स्कूलों को बंद करने की बात पर डीडीएमए ने क्लीयर किया कि स्कूल बंद नही होंगे बल्कि स्कूलों में प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किये जान के अदेश भी दिये है।          
                दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर से सख्त पाबंदियों की वापसी होती दिख रही है. ताजा फैसले में राजधानी में मास्क पहनने को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं कोरोना के मामलों में प्रतिदिन आ रही उछाल के बाद मास्क की वापसी हो गई है। इसके लिए एक एसओपी भी जारी की जाएगी, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन की बात दर्ज हो सकती है। इसके अलावा डीडीएमए की बैठक में फिलहाल स्कूलों को बंद नहीं करने पर सहमति बनी है।
            बता दें कि इसी साल  दिल्ली में कोरोना मामले कम होने के बाद फेस मास्क न पहनने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को हटा दिया गया था, तब से बहुत कम लोग मास्क पहन रहे थे.। मौजूदा समय में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए फिर से मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। राजधानी में कोरोना मामलों में लगातार कमी के बाद एक बार फिर नए संक्रमणों में तेजी देखने को मिल रही है. 11-18 अप्रैल के बीच दिल्ली में संक्रमण दर में करीब तीन गुना बढ़ गई है। इसके बाद से माना जा रहा था कि डीडीएमए बैठक के दौरान कुछ सख्त फैसले ले सकता है।
               दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए थे, जिनके साथ कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1900 से ज्यादा हो चुकी है। इसी के साथ ही संक्रमण दर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 7.5 फीसदी के पार चली गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox