इंडिगो एयरलाइंस के नाम पर नौकरी देने की ठगी, 5 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडिगो एयरलाइंस के नाम पर नौकरी देने की ठगी, 5 गिरफ्तार

-फर्जी इंडिगो एयरलांइस मैनेजर बन करते थे ठगी, ठगों ने पीड़ित से ठगे 14,225 रूपये
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का यह मामला अर्जुन सिंह राणा के साथ घटित हुआ। दरअसल, यह मामला नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल के अंतर्गत आया है। एक फोन कॉल के जरिए यह सारा साइबर फ्रॉड किया गया था जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 57 सिम कार्ड, 02 एप्पल टैब्स, 4 वाईफाई राउटर, 33 डेबिट कार्ड, 02 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                   इस संबंध में जानकारी देते हुए नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि अर्जुन सिंह राणा को एक फेक कॉल प्राप्त हुआ जिसमें एक व्यक्ति अपने आप को इंडिगो एयरलाइंस का एचआर मैनेजर बता रहा था। इसके बाद उसने नौकरी का हवाला देते हुए कहा कि आपका रिज्यूम इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सिलेक्ट किया गया है और कल आपका फोन कॉल के जरिए ही इंटरव्यू लिया जाएगा। आरोपियों ने अर्जुन सिंह राणा का झूठा इंटरव्यू कंडक्ट करवाने के बाद अर्जुन सिंह राणा को कहां कि वह सलेक्ट हो गये है और उन्हे अपनी यूनिफॉर्म फीस के लिए 14,225 रूपये बैंक अकाउंट में जमा करने है। जब अर्जुन सिंह ने पैसे जमा करा दिये और इंडिगों मैनेजर के नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला।  
                  जिसके बाद पीड़ित को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी और विस्तृत जांच के बाद दीपक, मामा, संदीप, रविंदर, पुष्पेंद्र नामक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो कि लोगों को झूठे वादे कर फोन कॉल और इंटरनेट के जरिए ठगी का काम करते थे। आरोपी यूपी के रहने वाले हैं, जो कि नोएडा में रहकर इन सब वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जो इच्छुक व्यक्तियों का सारा डाटा मॉनस्टर डॉट कॉम से एकजुट कर उनके मोबाइल नंबर निकाल कर उन्हें कांटेक्टकरने की कोशिश करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास भारी मात्रा में ठगी से जुड़े उपकरण बरामद किये है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox