द्वारका एएटीएस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो चोर किये गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो चोर किये गिरफ्तार

-पुलिस ने वाहन चोरी व वाहन उपकरण चोरी के 12 मामले सुलझाने का किया दावा, 9 मामलों में हुई बरामदगी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/-
द्वारका जिला में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए द्वारका एएटीएस ने अपनी सधी कार्यवाही में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में 9 मामलों में चोरी के वाहन व वाहन उपकरण बरामद किये है। वहीं पुलिस ने 12 मामलों को सुलझाने का भी दावा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही ताकि और मामलों का खुलासा हो सके और गिरोह के दूसरे सदस्यों को पकड़ा जा सके।
                  इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि जिले में वाहन चोरी व वाहनों के उपकरणों की चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे थे जिन्हे देखते हुए इन चोरो को पकड़ने के लिए एएटीएस द्वारका को मामला सौंपा गया। एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने एएटीएस इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, दिनेश कुमार, हवलदार जगत, रामराय, अमित कुमार, सिपाही इंदर, परवीन और अरविंद की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने कार्यवाही शुरू करते हुए जिला के सभी थानों के स्ट्रीट क्राइम, स्नेचिंग डकैती व एमवीटी के मामलों की छानबीन की और मौका ए वारदात का निरिक्षण किया। साथ ही टीम ने हर क्षेत्र में अपने खबरियों को सुचित कर इस मामले में नजर रखने को कहा। जांच के दौरान हवलदार जगत को एक गुप्त सूचना मिली की नजफगढ़ क्षेत्र में एक चोरी की बाईक पर दो वाहन चोर घूम रहे है। जिसपर टीम ने तुरंत सुरखपुर रोड़ गोपाल नगर में नाकेबंदी की और रॉबर्ट उर्फ रवि पुत्र जोसेफ निसा काली प्याउ जनता विहार नजफगढ़ व धीरेन्द्र पुत्र हरिचंद निवसी काली प्याउ जनता विहार नजफगढ़ को टीम ने सुंदर नगर माता मंदिर रोड़ नजफगढ़ से दबोच लिया। टीम ने आरोपियों की तलाशी ली जिसमें वाहनों को खोलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में पता चला की आरोपियों से मिली मोटर साइकिल छावला थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। जिसके बाद गहन पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से एक मोटर साइकिल, दो स्कूटी व एक इको वैन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 5 बैटरी भी बरामद की है। पूछताछ में जिस व्यक्ति को ये आरोपी वाहन व उपकरण बेचते थे पुलिस ने उसकी भी पहचान बदायूं यूपी निवासी आरिफ के रूप में की है। पुलिस आरिफ की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि रॉबर्ट एक इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और करीब 12 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के दूसरे साथियों को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox