
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक सच्चे राष्ट्रीय योद्धा की श्रद्धांजलि के उपलक्ष में हमारे देश के सर्व प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी के जन्मदिवस पर योगगुरु डॉक्टर पूर्ण चन्द्र, डायरेक्टर ऑफ शिवानंद योग केंद्र वसंत कुंज को हेड ऑफ योग ईन सुकून हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिस्टी ईन मेंटल हेल्थ (ब्रांच ऑफ फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) और मुख्य संयोजक ऑफ आईएनओ गुरु ग्राम टीम सिक्स सिगमा स्टार हेल्थकेयर की तरफ से एशिया का सबसे बड़ा अवार्ड सिक्स सिग्मा एक्सीलेंसी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह का आयोजन होटल पुलमैन एयरोसिटी न्यू दिल्ली में किया गया जिसमें योगगुरु डॉक्टर पूर्ण चन्द्र जी को योग शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कैबिनेट मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी, परम वीर चक्र विजेता श्री बाना सिंह जी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी,और सेना वरिष्ठ अधिकारीयों के हाथो से किया गया। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा टीम के सीईओ चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज जी और सभी जूडिशल बोर्ड मेंबर्स ने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे योगगुरु को इस सम्मान के लायक समझा।हम तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करते हैं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”