होली के दौरान हुड़दंगईयों पर सख्त दिखी दिल्ली पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली के दौरान हुड़दंगईयों पर सख्त दिखी दिल्ली पुलिस

-होली और शब-ए-बारात के उत्सव में जमकर टूटे ट्रैफिक नियम, एक दिन में कटे 2,456 से ज्यादा चालान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद दिल्ली में होली व शब-ए-बारात के उत्सव के दौरान हुड़दंगईयों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए जमकर चालान काटे। एक दिन में कटे 2456 चालानों में अधिकतर लोग बिना हैलमेट व शराब पीये हुए थे। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि होली के दिन यानी शुक्रवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कुल 2,456 चालान काटे गए।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 1,921 लोग बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। 314 का चालान एक गाड़ी पर तीन लोग सवार होने के चलते काटे गए। 196 लोग शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और 25 लोगों का चालान खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने की वजह से काटा गया। इससे पहले पिछली साल होली के दिन 3,282 लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था।

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज गति से वाहन चलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने और सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने लोगों से लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। दोपहिया वाहनों पर तीन लोग और बिना हेलमेट के सवारी न करें। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया।

बता दें कि शुक्रवार को बारापुला पर तेज रफ्तार कार ने एक आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 13 साल के एक बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox