दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से दोबारा शुरू होंगी सेवाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से दोबारा शुरू होंगी सेवाऐं

-केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
                 केंद्र सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना महामारी का असर कम होने और टीकाकरण कवरेज की रफ्तार तेज होने के बाद हितधारकों के परामर्श से सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर शुरू करने का निर्णय किया है। बता दें कि भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू है।
                 गौरतलब है कि भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोरोना संकट की वजह से 23 मार्च 2020 से बैन लगाया था। हालांकि इस बीच कुछ देशों के साथ एयर बबल जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox