एग्जिट पोल के बीच सपा व भाजपा के सरकार बनाने के दावें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एग्जिट पोल के बीच सपा व भाजपा के सरकार बनाने के दावें

-अखिलेश ने कहा सरकार हम बना रहे, वहीं योगी ने युवाओं व महिलओं का योगदान के लिए आभार जताया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पांच राज्यों में चुनाव पूर्ण हो चुके है अब इंतजार है नतीजों का। हालांकि एग्जिट पोल के परिणामों ने सभी पार्टियों की धड़कने तेज कर दी है जिसके चलते पार्टियों ने आगामी रणनीति भी तय करनी शुरू कर दी है। जहां तक यूपी की बात है तो एग्जिट पोल के बीच सपा व भाजपा द्वारा यूपी में अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावें बड़े जोर-शोर से किये जा रहे हैं। एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दो एग्जिट पोल ने सपा के पक्ष में परिणाम दिखाये है तो वहीं दूसरी तरफ अधिकतर सर्वे रिपोर्ट में भाजपा की सरकार बनने के नतीजे सामने आ रहे है।
                उत्तर प्रदेश चुनाव में किसकी हार होगी और किसकी जीत, ये तो 10 मार्च को मतगणना के बाद मालूम चलेगा। इससे पहले 11 बड़े चैनलों और एजेंसियों का अनुमान हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की फिर से सरकार बन रही है। वहीं, तीन एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के आसार दिखा रहे हैं। इनमें देशबंधु और 4-पीएम के साथ दक्षिण भारत के एक चैनल का एग्जिट पोल शामिल हैं। ये एग्जिट पोल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की पत्नी वाईएस भारती रेड्डी के चैनल साक्षी टीवी ने किया है। रेड्डी इस चैनल की चेयरपर्सन हैं। आत्मसाक्षी ग्रुप के सर्वे का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
                आत्मसाक्षी ग्रुप के एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पोल में कहा गया कि सपा इस बार 235 से 240 सीटें जीत सकती है। वहीं, भाजपा 138 से 140 सीटों तक सिमट जाएगी। बहुजन समाज पार्टी को भी 2017 के मुकाबले कुछ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। साक्षी ग्रुप के सर्वे में इस बार बसपा को 19 से 23 सीटें तक मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12 से 16 और अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती हैं।
1. देशबंधु : सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान
देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।  
 
2. 4-पीएम : पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश बनाएंगे सरकार
4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।
                   लेकिन अन्य एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के दावे किये गये है। अब देखना यह है कि कौन से चैनल व एजेंसी का एगि्ैजट पोल स्टीक रहता है। लेकिन इसी बीच विधायकों में टूट व सेंधमारी को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के इंतजाम शुरू कर दिये हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox