महिला दिवस पर 1500 महिलाओं को दिया गया नारी रत्न अवार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला दिवस पर 1500 महिलाओं को दिया गया नारी रत्न अवार्ड

-घुम्मनहेड़ा गांव में समाजसेवी प्रीति राव व राव सतबीर सिंह ने किया सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- महिला दिवस पर घुम्मनहेड़ा गांव में बाल नारी युवा जागृति मंच के सौजन्य से देशभर की करीब 1500 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी प्रीति राव व राव सतबीर सिंह ने महिलओं को पटका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह का आयोजन मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए किया गया था।
                 इस अवसर पर मुख्यअतिथि प्रीति राव ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नही है। आज महिलाऐं भी किसी भी रूप में पुरूषों से कम नही है लेकिन हमेशा ग्रामीण क्षेत्र इस तरह के आयोजनों से उपेक्षित रहा है जिसे देखते हुए हमने ग्रामीण महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम किया और आज के इस सम्मान समारोह में करीब 1500 महिलाओं को सम्मानित किया है। ये महिलाओं का चयन उनकें सामाजिक योगदान के कार्यों के आधार पर किया गया है। वहीं समाजसेवी राव सतवीर सिंह ने बताया कि महिला हमेशा ही सम्मान की प्रतिमूर्ति रही है और आज के दौर में महिलाऐं किसी भी सूरत में पुरूषों से कम नही है। आज हमने ऐसी महिलाओं का सम्मान किया है जिनकों लेकर कोई सोच भी नही सकता लेकिन फिर भी उनको सामाजिक ताने-बाने में सबसे ज्यादा योगदान होता है। इस सम्मान समारोह को गांव में आयोजित करने को लेकर उन्होने बताया कि ग्रामीण अंचल हमेशा ही इस तरह के कार्यक्रमो अछूता रहता आया है। इस बार हम सबने मिलकर ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित करने की योजना बनाई और उस पर काम किया। उन्होने आयोजन समिति में जुड़ी बाल नारी युवा जागृति मंच के संस्थापक मुकेश भोगल व मंच की अध्यक्षा विनोद बाला धनखड़ का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग हेतू आभार प्रकट किया। इस अवसर घुम्मनहेड़ा, पंडवाला, हसनपुर, झुलझुली, रावता व दौलतपुर आई महिलाओं के सहयोग को भी सराहा। इसके साथ ही उन्होने अगले साल महिला दिवस पर इसी जगह पर इससे भी बड़ा महिला सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox