नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– पंजाब स्थित अमृतसर के खालसा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यह घटना भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास “अटारी वाघा सीमा” Border से करीब 20 किलोमीटर दूर BSF कैंप के मेस अर्थात (भोजनालय) में हुई है।
हालांकि घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे अपराध के सारे पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं। घटना रविवार लगभग 11 से 1 बजे के करीब की है, जहां मेस मैं बैठे एक BSF के जवान ने आक्रोश में आकर फायरिंग शुरू कर दी इस फायरिंग में चार BSF जवान शहीद हो गए और इसके बाद अपराधी जवान ने खुद को भी गोली मार ली, फायरिंग के बाद मृतक जवानों समय-समय अपराधियों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाला शख्स भी स्वयं BSF का जवान है, और उसका नाम सुतप्पा है, जो कि महाराष्ट्र का रहने वाला है।
मौका ए वारदात में हुई पूछताछ से पता चला कि, ज्यादा ड्यूटी करने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था, उसने कई बार इसको लेकर अपने उच्च अधिकारी से शिकायत भी की थी, पर इसका कोई हल नहीं निकल रहा था इसीलिए अंत में आक्रोश में आकर, उसने रविवार, 6 मार्च को खाने के दौरान मेस में फायरिंग शुरू कर दी।
जिसके बाद से मेस में भगदड़ का माहौल बन गया, और इसी भगदड़ में चार जवान गोली लगने की वजह से जगह पर शहीद हो गए और कुछ तो इस वक्त भी गुरु नानक देव अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे गोलीकांड की जड़ तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है, इस घटना पर पुलिस द्वारा आई रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा