अगर बच्चा घर का खाना नहीं खाता, तो बस एक बार इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाना…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर बच्चा घर का खाना नहीं खाता, तो बस एक बार इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाना…

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– आजकल की मॉडर्न लाइफ स्टाइल में बच्चों को हर रोज, उनके तय समय पर न्यूट्रिएंट्स रिच फूड(Nutrients Rich food) खिलाना और उसका नियमित पालन करना काफी मुश्किल कार्य हो गया है। क्योंकि आज की पीढ़ी में पिज़्ज़ा और बर्गर को ज्यादा अहमियत देने वाले बच्चे, घर का खाना देखते ही मुंह बनाने लगते हैं, और खाने का मन नहीं है कह कर खाने को टाल देते हैं।

ऐसे में कैसा हो?? अगर आप बस कुछ ही घरेलू नुस्खों का ध्यान रखकर, अपने बच्चों के भूख ना लगने की आदत को बदल सके तो। हालांकि आजकल के बच्चे घर का खाना छोड़ बाहर के जंक फूड(Junk food) खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो ना सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, बल्कि उसके अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से, बच्चों में भूख की मात्रा धीरे–धीरे ना के बराबर हो जाती हैं। ऐसे में बच्चे घर में बने पोषण युक्त खाने से परहेज करने लगते हैं, और उनके शरीर में उचित पोषक तत्व की कमी होने लगती है।

इसलिए आज हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे लाए हैं, जिनके निरंतर प्रयोग से बच्चों में घर के खाने को लेकर भूख की मात्रा देखते ही देखते बढ़ जाएगी।

आइए अब उन घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं:

  1. अजवाइन : अजवाइन का इस्तेमाल गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है, वहीं इसमें मौजूद एंटी फ्लैटलेंस पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में काफी मददगार सिद्ध होते हैं। यही कारण है कि, गुनगुने पानी में पिसा हुआ अजवाईन पिलाने से बच्चों की भूख बढ़ती है।
  2. इलायची और आंवला : इलायची और आंवला पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करती है, जहां बड़ी इलायची से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसलिए आप एक कप गुनगुने दूध में पीसी इलायची मिलाकर बच�
    इलायची मिलाकर बच्चे को पिला सकते हैं, इससे ना सिर्फ बच्चे का दूध टेस्टी बन जाएगा बल्कि धीरे-धीरे बच्चे की भूख भी बढ़ने लगेगी वही आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है रोज खाली पेट आंवले के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ-साथ शरीर में विटामिन सी बढ़ने के कारण रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
    इसीलिए आंवले को शहद में मिलाकर बच्चे को पिलाने से उसका तीखापन भी चला जाएगा और बच्चे के भूख ना लगने की बीमारी पर इसका काफी अच्छा असर दिखाई देगा।
  3. इमली और अदरक : इमली में मौजूद लैक्सेटिव तक भूख बढ़ाने का काम करते हैं ऐसे में आप इमली की चटनी या फिर इमली की पत्तियों से बनी चटनी को बच्चे के खाने में शामिल कर सकते हैं, जो टेस्ट के साथ-साथ भूख बढ़ाने में भी मदद करेगा। शहद के साथ अदरक का सेवन भूख बढ़ाने में काफी मदद करता है।
  4. सौंफ और मिश्री : बच्चों को थोड़े थोड़े समय पर कुछ कुछ खाने का मन करते रहता है ऐसे में सौंफ और मिश्री का सेवन करना उनके पाचन क्रिया के लिए और भूख में वृद्धि के लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं
  5. हिंग और लहसुन : हींग और लहसुन दोनों पाचन तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण और सहायक स्रोत है, बच्चों के भूख को बढ़ाने के लिए हींग और लहसुन का सही मात्रा में भोजन मिलाकर सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox