यूक्रेन की मदद को आगे आये एलन मस्क, भेजें स्टार लिंक सैटेलाइट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूक्रेन की मदद को आगे आये एलन मस्क, भेजें स्टार लिंक सैटेलाइट

-यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने की थी मदद की अपील
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कीव/शिव कुमार यादव/- यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई शहरों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बाधित हो गई थी। वहीं बहुत सी जगहों पर इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है। शनिवार को यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडरोव ने एलन मस्क से आग्रह किया था कि यूक्रेन में स्टार लिंक स्टेशन मुहैया कराएं। जिसपर एलन मस्क ने यूक्रेन की मदद के लिए स्टार लिंक इंटरनेट टर्मिनल्स को भेजा है, जिससे यूक्रेन में इंटरनेट की दिक्कत न हो।
  स्पेस एक्स की इंटरनेट पर वाहवाही हो रही है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में एलन मस्क ने लोगों का दिल जीत लिया है। स्पेस एक्स के सीईओ ने यूक्रेन की मदद के लिए स्टार लिंक टर्निमल्स भेजे हैं, जिससे यूक्रेन में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। एलन मस्क के इस कदम की ऑनलाइन पर खूब वाहवाही हो रही है। दरअसल,यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडरोव ने ट्विटर पर एलन मस्क से मदद मांगी थी, जिसे बाद मस्क ने अपने टर्मिनल यूक्रेन भेजे हैं।
 मिखाइलो फेडरोव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एडिशनल टर्मिनल्स के बैच की फोटो शेयर की है, जिनका इस्तेमाल स्पेस की स्टार लिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया जाएगा। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- स्टार लिंक यहां है, धन्यवाद एलन मस्क। इस पर एलन मस्क ने उन्हें जवाब भी दिया है।
 उन्होंने लिखा, ’आप मंगल पर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे हैं और रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में है. जबकि आपके रॉकेट्स स्पेस से धरती पर सफलतापूर्वक लौट रहे हैं। रूस के रॉकेट्स यूक्रेन के आम लोगों पर हमला कर रहे हैं। रूस के अटैक के बाद यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट नहीं है। बता दें कि यूक्रेन की मदद के लिए एलन मस्क के फैसले पर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox