यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, खारकीव में रूसी बमबारी में गई जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, खारकीव में रूसी बमबारी में गई जान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कीव/शिव कुमार यादव/– यूक्रेन में रूसी हमलों से हालात अब बद से बदतर होते जा रहे हैं। आज सुबह से रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। जिसका नाम नवीन शेखरप्पा बताया जा रहा है। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।
रूसी हमले के बीच यूक्रेन से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन में भारी गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत पर दुख जताया है। भारतीय छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मारे गए छात्र के परिवार के संपर्क में हैं। हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बताया जा रहा है कि रूस ने खारकीव में बहुत बड़ा धमाका किया है।
बता दें, कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का छठा दिन है. दोनों देशों के के बीच युद्ध खत्म करने के लिए पहले दौर की बैठक हो गई है. लेकिन बावजूद इसके यूक्रेन के शहरों पर रूसी सैनिकों के हमले जारी हैं। उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में यूक्रेनी सेना ने एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। यूक्रेन की फायरिंग से 3 रूसी हेलीकॉप्टर में आग लग गई है। बता दें कि खारकीव राजधानी कीव के बाद यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. खारकीव रूस की सीमा से सिर्फ 25 मील दूर है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox