
-जाफरपुर के राव तुलाराम अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर है पीड़ित
-चिकित्सक की हालत गंभीर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस क्षेत्र में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो गये है। कभी बदमाश फिरोती के लिए गोली चलाते है तो कभी गोली मारकर हत्या कर देते है। अब एक चिकित्सक पर खुलेआम अस्पताल परिसर में गोली मारकर बदमाशों ने यह सिद्ध कर दिया कि यहां पुलिस की नही उनकी चलती है।
रावता मोड़ स्थित राव तुलाराम अस्पताल में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर हेमंत को बदमाशों ने रात 9 बजे के करीब खुलेआम गोली मार दी। यह वारदात जाफरपुर थाने से महज 100 गज की दूरी पर घटी वो भी अस्पताल परिसर में जहां सुरक्षा के लिए गार्ड्स भी तैनात होते है। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बदमाशों ने पहले डॉक्टर का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नही हुए तो गोली मारकर फरार हो गये। डॉक्टर हेमंत का अस्पताल में ईलाज चल रहा है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच में जुटी है और कई टीमें बनाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर हेमंत सोमवार को अस्पताल से बाहर चाय पीने के लिए निकले थे। अचानक तीन बदमाशों ने उन्हे घेर लिया और पहले उनका अपहरण करने की कोषिष की लेकिन डॉक्टर हेमंत ने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो कुछ लोग उस तरफ भागे। जब बदमाश अपनी योजना में कामयाब होते नही दिखाई दिये तो उन्होने हेमंत को गोली मार दी। लेकिन इसी दौरान गार्ड्स ने मेन गेट बंद कर दिया। हालांकि बदमाशों ने कार से गेट को टक्कर मार उसे तोड़ने की कोशिश की लेकिन जब गेट नही टूटा तो वो कार छोड़कर भाग गये। बदमाशों के भागने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और डॉक्टर और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर जांच आरंभ की और बदमाशों की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये। पुलिस अधिकारी बदमाशों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी की भी छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कार किसकी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हे पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। साथ ही पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप