वो हमारी भी थी- पाकिस्तानी यूजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वो हमारी भी थी- पाकिस्तानी यूजर

-लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान में भी आंखें हुईं नम, महान शख्सियत को ऐसे किया याद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (92) का रविवार को निधन हो गया. लत। लता जी की मौत की खबर सुनकर पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक दुखी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी उनके निधन पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। लोग इसे ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर अपनी संवेदनाऐं भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने भी लता मंगेशकर की मौत पर दुख जताया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के सरकारी चैनल पर भी लता मंगेशकर के निधन.से जुड़ी खबर दिखाई गई। अधिकतर पाकिस्तानी यूजर्स ने कहा कि वह पाकिस्तान में उतनी ही प्रसिद्ध थी जितनी वह भारत में या अन्य जगहों पर थी। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। वो हमारी भी थीं।
               पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वे संगीत की बेजोड़ रानी थीं। उनकी आवाज आने वाले समय के लिए लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।
                लता मंगेशकर पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड कर रही हैं. लता मंगेशकर के पाकिस्तानी फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार दुर्दाना नजम ने लिखा, संगीत की कोकिला लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। वह पाकिस्तान में उतनी ही प्रसिद्ध थी जितनी वह भारत में या अन्य जगहों पर थी। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। वो हमारी भी थीं- पाकिस्तानी यूजर
               अरीशा ने लिखा, लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि. दुनिया ने अपनी एक बेहतरीन आवाज खो दी. उनकी सुरीली आवाज के जादू ने भारत और पाकिस्तान के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना. मेरा विश्वास करो, आज हम भी नुकसान में हैं. वो जैसी हमारी थी, उतनी ही तुम्हारी।
              एक वकास अख्तर नामक यूजर ने लिखा, उपमहाद्वीप की आवाज इस दुनिया से जा चुकी है। लता मंगेशकर की आवाज को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बहुत पसंद किया जाता है और उनके गाने हमेशा याद किए जाएंगे। पाकिस्तान की ओर से ढेर सारी दुआएं और प्यार. रेडियो प्रेजेंटर आसिम नवाज अब्बासी ने ट्वीट किया, महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। परिवार और प्रशंसकों के लिए पाकिस्तान की ओर से संवेदनाएं।
               मोना नाम की यूजर ने लिखा, कुछ भी हो, वह अकेले लता मंगेशकर ही थीं जिन्होंने दशकों तक भारत और पाकिस्तान के लोगों को एक साथ रखा. उनके गाने में लोगों को बांधने की शक्ति थी. लता दीदी जैसा दूसरा कभी नहीं होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox