1 फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2022 पेश किया है। इस बजट में खासतौर पर महिलाओं, किसानों, दलितों और युवाओं पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सभी का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है। जानिए बजट में अहम बड़ी घोषणाएं कौन सी हैं।

देश में 5 बड़ी नदियों को जोड़ने के लिए जल संसाधन विकास मंत्रालय की भी मदद से कार्य किया जाएगा3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जायेंगे
साल 2022-23 में 80 लाख नए घरों का निर्माण किया जायेगा
देश में एक डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी
आम जनता को 60 लाख नौकरियां दी जायेंगी
25 हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे का 20,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जायेगा
75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी
2022-23 में ई-पासपोर्ट होगा लागू
वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन योजना होगी शुरू, इससे बिजनेस करने में आसानी होगी
शहरों के विकास के लिये सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित होगा
1.5 लाख डाकघर कोर बैंकिंग के दायरे में आएंगे,पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर संभव होगा
इलेक्ट्रिक व्हिकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिये प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित किया जायेगा
अगले 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी
वहीं आपको बताते चले कि, आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चौथा बजट पैश किया जिसमें चमड़े का सामान , जुते-चप्पल, कपड़े, फोन-चार्जर, खेती का सामान, विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी, इसके साथ ही, हीरे के गहने, पैकेजिंग के डिब्बे, जेम्स एंड ज्वैलरी भी सस्ती होगी।


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!