छोटे सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जिसने अपनी सादगी और एक्टिंग से लोगों का दिल बखूबी जीता। यह एक्ट्रेस और कोई नही बल्कि श्वेता तिवारी है। आजकल श्वेता इन दिनों बड़ी मुश्किलों में फंसती नज़र आ रही है। जी हाँ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने दिए गए बयान ‘ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं’ बयान को लेकर काफी विवादों में फंस गई है। आइए आपको बताते है आखिरकार मांझरा क्या हैं।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज शोस टॉपर के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुँची थी। जहाँ प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन्होंने चौकाने वाला बयान दिया। श्वेता ने मज़ाक में कहा है कि, उनकी ब्रा का साइज को भगवान ले रहें हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जनता से काफी फटकार मिल रही हैं। श्वेता के बयान का यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
बताते चले कि, श्वेता तिवारी के इस बयान से हिंदू धर्म के लोगों को काफी ठेस पहुँची हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही, वेब सीरीज के डायरेक्टर पर FIR करने की मांग की है। हिंदू संगठन ने यह चेतावनी दी है कि, श्वेता अपने बयान के लिए माफी मांगे, वरना हिंदू संगठन उनकी वेब सीरीज़ की शूटिंग भोपाल में नही होने देंगे।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!