नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/सिद्धार्थ राव/- मंगलवार को झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस प्रेजेंस डे “पुलिस उपस्थिती दिवस“ मनाया गया। पुलिस प्रजेंस डे के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में विशेष नाके लगाकर व गश्त के दौरान वाहनों के चैकिंग की गई। पुलिस उपस्थिति दिवस के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन के रूबरू होते हुए पुलिस उपस्थिति दर्ज कराते हुए सुरक्षा का एहसास करवाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा डे डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा मंगलवार को सुबह 09 बजे से बाद दोपहर 03 बजे तक विशेष दृश्यता दिवस के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पुलिस दृश्यता दिवस अभियान के तहत जिला भर में तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष रूप से जिला के शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के दौरान जनसंपर्क करके आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान पुलिस की टीमों द्वारा आमजन को महामारी संक्रमण के प्रति सजग रहने व संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने व अन्य आवश्यक सावधानियां रखने बारे प्रोत्साहित व जागरूक किया गया। जनसंपर्क के दौरान रूबरू होते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों ने आमजन को इमरजेंसी में त्वरित पुलिस सहायता के लिए लगातार 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 हेल्पलाइन नंबर बारे जागरूक किया गया। पुलिस उपस्थिति दिवस के तहत मंगलवार को विशेष नाके व गश्त के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस उपस्थिति दिवस (डे डोमिनेशन) अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा का एहसास कराना रहा। ताकि आमजन अपने आपकों पुलिस की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षित महसुस कर सके।
पुलिस प्रेजेंस डे के विशेष अभियान के तहत पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त की गई। थाना/चौकी व पुलिस लाईन में मौजूद अधिकतर पुलिस बल को पैदल गश्त व नाकों पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस कार्यालय तथा अपराध जांच शाखा यूनिटों आदि में तैनात पुलिस बल को भी विभिन्न स्थानों पर निर्धारित एरिया में गश्त व नाकों पर तैनात किया गया। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को भी उनके निर्धारित बिंदुओ पर तैनात किया गया। सुबह 9ः00 बजे से लगातार 6 घण्टें चले अभियान के दौरान सभी राईडर/पीसीआर, थाना व चौकी प्रभारियों के वाहन भी अपने अपने एरिया में निरंतर गश्त पर तैनात रहे। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों व चौक चौराहों पर गश्त व नाकाबंदी के अतिरिक्त ग्रामीण एरिया में पैदल गश्त करते हुए जनसंपर्क किया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला व अतिथि गृह आदि को चैक किया गया। गश्त पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वाहन चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करके ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर सात वाहनों को काबू किया। ब्लैक फिल्म लगे पकड़े गए वाहनों से मौका पर ही काली फिल्म उतारते हुए नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिती दिवस” के तहत झज्जर पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अपने निर्धारित एरिया में मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत आमजन के बीच अपनी उपस्थिती दर्ज कराई गई। आजमन को सुरक्षा का एहसास कराने के मध्येनजर जनसंपर्क के माध्यम से पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराई गई। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस लोगो की सुरक्षा तथा जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के स्तर पर सुरक्षा के हर संभव प्रयास जारी है। बाजारों व भीड-भाड वाले इलाकों में पुलिस गश्त व मौजूदगी बढाई गई है। पीसीआर/राईडर निरंतर गश्त कर रही है। सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को लेकर आमजन से भी पुलिस का सहयोग की अपील की गई है।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो
दो मार्च से नए उपकरणों की घोषणा शुरू करेगा एप्पल