दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने को लेकर एलजी ने की ना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने को लेकर एलजी ने की ना

-ठुकराया सीएम अरविंद केजरीवाल का प्रस्ताव, कहा- अभी जारी रहने दो

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म करने का सीएम अरविंद केजरीवाल का प्रस्ताव उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ठुकरा दिया है। राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए केसों की रफ्तार कम होने के चलते सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से यह प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया था। लेकिन एलजी अनिल बैजल ने कहा है कि अभी हमें रुकना होगा। उनका कहना है कि नए केसों की रफ्तार जब तक नियंत्रित नहीं हो जाती है, तब तक पाबंदियों को जारी रखना सही रहेगा। दिल्ली सरकार की ओर से भेजे प्रस्ताव पर अनिल बैजल ने कहा कि जब तक स्थिति में और सुधार नहीं आता है, तब तक ये पाबंदियां जारी रहनी चाहिए। हालांकि उन्होंने निजी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी को मंजूरी दे दी है।
                 सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि दिल्ली में कोरोना के नए केसों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में बाजारों में ऑड ईवन का सिस्टम खत्म किया जाना चाहिए और वीकेंड कर्फ्यू को भी हटा देना चाहिए। उनकी ओर से तीसरा प्रस्ताव निजी दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की भी परमिशन देने की बात थी। इनमें से एलजी ने दो प्रस्तावों को खारिज कर दिया, लेकिन निजी दफ्तरों में 50 फीसदी मौजदूगी की बात को मान लिया है। फिलहाल दिल्ली में लगे वीकेंड कर्फ्यू के तहत हर शुक्रवार को रात 10 बजे से कर्फ्यू लागू होता है और यह सोमवार को सुबह 5 बजे तक जारी रहता है।
                  इस बीच गुरुवार को राजधानी में कोरोना संक्रमण के 12,306 नए मामले सामने आए और 43 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण दर घट कर 21.48 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के मुताबिक, 10 जून 2021 के बाद से एक दिन में कोविड से मौत के यह सर्वाधिक संख्या है। दिल्ली में पिछले साल 10 जून को 44 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। इस साल जनवरी में संक्रमण से अब तक 396 लोगों की मौत हो चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox