विश्व में मोदी का जलवा, ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स की सर्वें लिस्ट में मोदी टॉप पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व में मोदी का जलवा, ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स की सर्वें लिस्ट में मोदी टॉप पर

-वर्ल्ड लीडर्स की सर्वे लिस्ट में 71 फीसदी रेटिंग के साथ नंबर-1 रहे भारतीय पीएम, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को मिली 43 फीसदी रेटिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- विश्व में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा सामने आया है। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिक्ल इंटेलिजेंस के सर्वें में पीएम मोदी ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स की लिस्ट में टॉप पर आये हैं। पीएम मोदी को एक सर्वे के दौरान ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स लिस्ट में पहले नंबर पर चुना गया है। प्रधानमंत्री को इस लिस्ट में 71 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है जबकि उनके समकक्ष अन्य ग्लोबल लीडर्स रेटिंग के लिहाज से कहीं पीछे रहे हैं। इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 43 फीसदी रेटिंग मिली है।
                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहने के दौरान अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पॉवरफुल और डेवलप्ड देशों के राष्ट्र प्रमुखों को भी कहीं पीछे छोड़ दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 43 फीसदी रेटिंग मिली और वह नंबर-6 पर रहे हैं। कनाडाई राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो को भी 43 फीसदी रेटिंग अंक ही मिले हैं, लेकिन उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।
              लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादर रहे हैं, जिन्हें 66 फीसदी अप्रूवल रेटिंग्स मिली है। उनके बाद तीसरा नंबर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी का रहा है, जिन्हें 60 फीसद ी रेटिंग्स मिली है।
               इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड लीडर्स की पॉपुलरिटी लिस्ट में अपने समकक्ष अन्य नेताओं को पीछे छोड़ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में भी उन्हें मोस्ट पॉपुलर वर्ल्ड लीडर्स सर्वे में पहले नंबर पर चुना गया था।
               भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग हासिल करते हुए पहले नंबर पर रहे हैं, लेकिन साल 2020 के मुकाबले अब भी उनकी रेटिंग नीचे आई है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी मई, 2020 की रिपोर्ट में च्ड मोदी को 84 फीसदी अप्रूवल रेटिंग दी थी, जबकि मई, 2021 में वेबसाइट ने उनकी रेटिंग को घटाकर 63 फीसदी कर दिया था।
                 यहां बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिक्ल इंटेलिजेंस ग्लोबल लेवल पर गवर्नमेंट लीडर्स की अप्रूवल रेटिंग्स और कंट्री ट्रेजेक्ट्रीज को ट्रैक करने का काम करती है। यह 13 देशों को ट्रैक कर रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मेक्सिको, साउथ कोरिया, स्पेन और ब्रिटेन शामिल हैं।
                मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक, ग्लोबल लीडर्स की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग्स 13 से 19 जनवरी, 2022 के बीच जुटाए गए डेटा के आधार पर तय की गई हैं। ये रेटिंग्स हर देश के एडल्ट नागरिकों की 7 दिन के मूविंग एवरेज पर आधारित है। हालांकि, इसके लिए लिया गया सैंपल साइज हर देश की जनसंख्या के लिहाज से डिफरेंट रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox