इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की भव्य प्रतिमा, पीएम मोदी का ऐलान

- 23 जनवरी को होगा हॉलोग्राम मूर्ति का अनावरण, अमर ज्वान ज्योति विवाद के बीच मोदी सरकार का दूसरा निर्णय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमर जवान ज्योति विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस को कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से उचित सम्मान देने के लिए इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।
                   पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ’ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। जब तक नेताजी बोस की भव्य मूर्ति पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।’ बताया जा रहा है कि इंडिया गेट पर 6 दशक से खाली पड़ी एक छतरी में नेताजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे पहले इस छतरी पर किंग जॉर्ज की मूर्ति लगी थी, जिसे बाद में 1968 में हटा दिया गया था।
                 पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा तब की है जब दिल्ली में 50 साल से इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति का आज आखिरी दिन है। अब यह ज्योति इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित होगी। आज ही दोपहर 3.30 बजे एक समारोह में इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में मिला दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे।
                इससे पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। जिसमें ये कहा गया था कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत अब 24 जनवरी की बजाए 23 जनवरी से होगी। यह फैसला नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने के उद्देश्य से किया गया है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था।
                भारत सरकार ने पिछले साल को ये घोषणा की थी कि हर साल 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को प्रराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके पीछे का मकसद था कि देश के लोग, खासतौर पर युवाओं के भीतर नेताजी की तरह ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और उनमें देशभक्ति की भावना का संचार हो सके।
                संस्कृति मंत्रालय ने बकायदा एक अधिसूचना जारी करते हुए लिखा था, ’भारत के लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष में इस महान राष्ट्र के लिए उनके अतुल्य योगदान को याद करते हैं। भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी 2021 से आरंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका सत्कार किया जा सके।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox