देश में रिकार्ड तोड़ रहा कोरोना, एक दिन 3 लाख 17 हजार पंहुचा आंकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में रिकार्ड तोड़ रहा कोरोना, एक दिन 3 लाख 17 हजार पंहुचा आंकड़ा

-देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9 हजार 287

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- देश में अचानक कोरोना ने तेजी दिखाते हुए सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। गुरूवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 17 हजार 532 नये केस दर्ज किए गए हैं और 491 लोगों की मौत हुई है।
                     भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर अब देखने को मिल रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लेकिन इन सब के अलावा एक दिन में 2,23,990 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यदि देश में एक्टिव केसों की बात की जाए तो उसमें भी तेजी से बढ़ोंतरी देखी जा रही है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 19,24,051 हो गई है। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ कुल पॉजिटिविटी दर 16.41 प्रतिशत हो गई है। साथ ही आपको बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 287 हो गई है। बुधवार से ओमिक्रॉन के केसों में 3.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 19 जनवरी तक देश में 70,93,56,830 कोविड सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 19,35,180 सैंपल की जांच देश में कल की गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox