गोवा में आप का सीएम चेहरा होंगे अमित पालेकर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा में आप का सीएम चेहरा होंगे अमित पालेकर

-आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंंद केजरीवाल ने गोवा में सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। उन्होने गोवा में अमित पालेकर को आप का सीएम चेहरा बनाया है। अमित पेशे से वकील हैं, लेकिन सोशल कामों में बहुत एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि गोवा में लोग उन्हें पसंद करते हैं।
               आम आदमी पार्टी ने पंजाब के बाद गोवा में भी चिधानसभा चुनाव के लिए सीएम प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित पालेकर का नाम घोषित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘गोवा के लोग मौजूदा पार्टियों से तंग आ गए हैं, नेताओं से तंग आ गए हैं, ये सत्ता में रहकर पैसा कमाते हैं और फिर उन पैसों से सत्ता में आते हैं। गोवा के लोग बदलाव मांग रहे हैं। उनके पास ऑप्शन नहीं थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी आ गई है।’पार्टी ने गोवा में यह जिम्मेदारी अमित पालेकर को दी है। अमित पेशे से वकील हैं, लेकिन सोशल कामों में बहुत एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि गोवा में लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह जरूरतमंदों लोगों की मदद करते रहते है।. इसके अलावा गोवा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार आवाज उठा चुके हैं।
                 केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा का कार्यकाल आगामी 15 मार्च को खत्म हो रहा है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर इस बार एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होंगे, जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। पार्टी ने 8 जनवरी को गोवा के लिए पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों को उतारा था. 9 जनवरी को जारी की गई। दूसरी लिस्ट में भी 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। 12 जनवरी को जारी की गई लिस्ट में पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे और अब चौथी लिस्ट में भी पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पार्टी की तरफ से अभी 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना बाकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox