नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/शिव कुमार यादव/- पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को खनन माफिया पर शिंकजा कसने के लिए व्यापक रूप से 10 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पंजाब के सीएम चन्नी के भतीजे के धर पर रेड मारी गई जिसके बाद चन्नी ने कहा कि बंगाल चुनाव से पहले बंगाल में भी भाजपा ने यही चाल चली थी लेकिन कुछ हासिल नही हुआ। अब पंजाब में भी भाजपा मुझ पर दबाव बनाने के लिए ओछी राजनीति कर रही है जो सफल नही होगी। प्रवर्तन निदेशालय (म्क्) ने मंगलवार सुबह अवैध रेत खनन से संबंधित धन शोधन की रोकथाम के मामले में व्यापक कार्रवाई की है। ईडी ने 10 जगहों पर छापेमारी की है, जो अभी भी जारी है। ईडी की रेड को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि रेड अभी जारी है। वे मुझे निशाना बना रहे हैं और विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश है। लेकिन यह लोकतंत्र में सही नहीं है। हम इस लड़ाई के खिलाफ तैयार हैं। बंगाल चुनाव के दौरान भी इसी तरह की ईडी के द्वारा छापेमारी की गई थी। एक सूत्र ने बताया कि ईडी की टीम ने मंगलवार तड़के सुबह हनी के होमलैंड हाइट्स स्थित आवास पर सबसे पहले छापेमारी की। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। ईडी ने कई दस्तावेज और गैजेट को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। सूत्र ने बताया कि अवैध बालू खनन मामले में पंजाब में दस जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
यहां बता दें कि पंजाब में राजनीतिक दलों ने पहले भी कई बार मुख्यमंत्री पर अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाया था। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में चल रहे अवैध रेत खनन रैकेट को लेकर कई बार ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि पंजाब के सीएम चन्नी इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही थी और स्थानीय पुलिस जांच के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। ईडी ने चल रहे छापे के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों ने बताया कि एक बार छापेमारी खत्म होने के बाद ही जांच एजेंसी कोई बयान जारी करेगी।


More Stories
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘MY Bharat’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित!
लोकहित पुस्तकालय में मंगल पांडे जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
लेक्स इन फॉरेस्ट ट्रेल रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन!