स्वामी प्रसाद मोर्या ने आगे की रणनीति की साफ, 14 जनवरी को सपा में होंगे शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वामी प्रसाद मोर्या ने आगे की रणनीति की साफ, 14 जनवरी को सपा में होंगे शामिल

भाजपा के मनाने की कोशिश पर बोले- मेरे पास नहीं आया किसी राजनेता का फोन -बीजेपी में मची भगदड़, एक के बाद एक विधायक व मंत्री दे रहे इस्तीफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/- स्वामी प्रसाद मोर्या ने अपनी आगे की रणनीति का ऐलान करते हुए कहा कि 14 जनवरी को वो समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे हालांकि इस्तीफे के बाद से ही उनके सपा में शामिल होने की खबरे चल रही थी जिस पर उन्होने कहा कि उन्होने अभी कोई पार्टी ज्वाइन नही की है लेकिन अब फैसला हो गया है और 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे। वहीं बीजेपी के द्वारा उन्हे मनाये जाने की खबरों पर उन्होने कहा कि उनके पास किसी राजनेता का कोई फोन नही आया है। उनका फैसला अडिग है। लेकिन स्वामी प्रसाद मोर्या के इस्तीफे के बाद अब भाजपा में भगदड़ सी मच गई है। एक के बाद एक मंत्री व विधायक भाजपा पार्टी सें अपना इस्तीफा दे चुके है। हालाकी पार्टी ने कहा कि ये भगदड़ नही सिर्फ जिनके टिकट कट रहे है वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अब इस बात की अटकलें तेज हैं कि योगी सरकार के दो मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं तीन अन्य बीजेपी विधायकों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। ऐसे में बीजेपी ने मंगलवार को 10 घंटे की मैराथन बैठक की और आज भी यूपी बीजेपी की कोर टीम गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर रही है। लेकिन इसी बीच लखनऊ में चर्चा जोरों पर है कि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं भदोही से रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है जिससे भाजपा की मुश्किल और बढ़ गई है।
इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने दावा किया है कि राज्य में एक दर्जन से ज्यादा विधायक बीजेपी को छोड़ने की तैयारी में हैं और जल्द ही वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों के भी बीजेपी को छोड़ने की चर्चा है। बीजेपी से इस्तीफ देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहली बार समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात खुलकर की. उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं। मेरे पास किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है। अगर बीजेपी समय पर सतर्क होती और सार्वजनिक मुद्दो पर काम करती, तो उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ता।
कानपुर देहात से बीजेपी विधायक भगवती सागर और तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा से बीजेपी बृजेश कुमार प्रजापति भी अपने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ इस्तीफे दिए। अब ये सब भी एसपी में जा सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने राज्यपाल को संबोधित त्याग पत्र के जरिए इस्तीफा दिया था।
वहीं समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने दावा किया है कि राज्य में एक दर्जन से ज्यादा विधायक बीजेपी को छोड़ने की तैयारी में हैं और जल्द ही वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों के भी बीजेपी को छोड़ने की चर्चा है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि अभी तक बीजेपी ने कई नेताओं को झटका दिया और अब मैं उसे झटका दे रहा हूं। उन्होंने अपनी बेटी संघमित्रा गौतम को लेकर कहा कि वह बीजेपी सांसद बनी रहेंगी। यानी साफ है कि मौर्या के साथ उनकी बेटी एसपी में नहीं जा रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox