नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तरी जिला दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बुराड़ी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से ड्रग लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले दो कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक किलो से ज्यादा मात्रा में गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जिनपर मध्य प्रदेश में एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुराड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 6 जनवरी को बुराड़ी के कमल विहार में दो गांजा तस्कर देखे गए हैं। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और जिनके पास बड़ी मात्रा में गांजा हो सकता है जो दिल्ली में सप्लाई करने के लिए लाये हुए है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रेड के लिए टीम तैयार की। बुराड़ी थाने की पुलिस टीम ने तिमारपुर एसीपी स्वागत पाटील व एसएचओ राजेंद्र प्रसाद की देख रेख में सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र, दीपक, हेड कांस्टेबल कपिल और कांस्टेबल चरण सिंह शामिल किया गया। टीम ने रेड के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम ललित (25 साल) और सौरभ (27 साल)हैं। दोनों ही आरोपियों के ऊपर मध्य प्रदेश में हत्या का प्रयास, सेंधमारी, चोरी, डकैती, इलाके में दंगा भड़काने सहित एक्साइज एक्ट, गैंबलिंग एक्ट और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक किलो से ज्यादा गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!