3 जनवरी से शुरू होने जा रहा 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

3 जनवरी से शुरू होने जा रहा 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन

- 1 जनवरी से बच्चे कोविन ऐप कर सकतें हैं रजिस्ट्रेशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। कोविन प्लेटफॉर्म चीफ डॉ आरएस शर्मा ने बताया कि इसके लिए कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
                     डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 10वीं का पहचान पत्र कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा।

निम्न स्टेप्स के जरिये किया जा सकता है रजिस्ट्रेशनः-
-सबसे पहले कोविन ऐप पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी आएगा इसे डालकर लॉग इन करें।
-अब आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, वोटर आईडी, यूनीक डिसएबिलिटी आईडी या राशन कार्ड में से कोई एक।
-अपने द्वारा चुनी गई आईडी का नंबर, नाम डालें। इसके बाद जेंडर और डेट ऑफ बर्थ को चुनें।
-मेंबर ऐड होने के बाद आप अपने निकटतम एरिया का पिन कोड डालें। वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी।
-अब वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और वैक्सीन को सिलेक्ट करें। सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन कराएं।
-वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको रिफरेंस आईडी और सीक्रेट कोड की जानकारी देना होगी। जो आपको रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है।
-इसी तरह आप अपने लॉग इन से दूसरे मेंबर को जोड़कर उनके वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
                   देश में अभी 15 से 18 साल के बच्चों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। उससे छोटी उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन पर सरकार ने फैसला नहीं लिया है। हालांकि ड्रग्स कंट्रोलर ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भले ही दे दी है, लेकिन सरकार ने अभी 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन ही शुरू करने का फैसला लिया है।
                  ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 10 करोड़ बच्चे 15-18 साल की उम्र के बीच हैं। सरकार का प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाए। मालूम हो कि देश में बच्चों की वैक्सीन की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। दुनियाभर के 30 से भी ज्यादा देश अलग-अलग शर्तों के साथ बच्चों को कोरोना वैक्सीन दे रहे हैं। क्यूबा में 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है, तो वहीं साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस में 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है।
                डॉ. आरएस शर्मा के अनुसार अगर आप 60 साल के हैं और दोनों डोज़ ले चुके हैं तो दूसरी डोज और जिस दिन आप रजिस्टर कर रहे हैं उसके बीच का अंतर 9 महीने (39 सप्ताह) से अधिक है तो आप योग्य हैं। आपको बता दें कि 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की प्री-कॉशन डोज दिए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox