रहस्यों से भरी है दुनिया की सबसे गहरी झील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 29, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रहस्यों से भरी है दुनिया की सबसे गहरी झील

-हवा में लटके रहते हैं पत्थर -वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि 1,637 मीटर (5,369 फीट) गहरी यह दुनिया की सबसे पुरानी झील है, जिसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी अधिक है.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अजब-गजब दुनिया/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया में झीलें तो बहुत सारी हैं, जो अपनी अलग-अलग खासियतों की वजह से मशहूर हैं लेकिन कुछ ऐसी झीलें भी है जो अपने अंदर रोचक रहस्यों को समेटे हुए है। जैसे दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील लेक सुपीरियर है। जो उत्तरी अमेरिका में है, जबकि दुनिया की सबसे गहरी झील बैकाल झील है, जो रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है। इसके अलावा बैकाल झील एक और वजह से मशहूर है और वो ये कि यहां देखने में ऐसा लगता है कि जैसे हवा में पत्थर लटके हुए हैं। इसके पीछे का रहस्य बड़ा ही रोचक है।
              दरअसल, सर्दियों के मौसम में इस झील में कुछ पत्थर ऐसे लटके हुए दिखते हैं, जैसे वो हवा में हों. हालांकि ऐसा दूर से देखने पर पर ही लगता है। असल में होता क्या है कि ये पत्थर बर्फ की एकदम पतली और नाजुक नोक पर टिके हुए होते हैं। जो दूर से दिखाई नहीं देते और ऐसे में लोग समझ लेते हैं कि ये पत्थर हवा में लटके हुए हैं।
             अब सवाल ये है कि पत्थर बर्फ की पतली नोक पर टिकते कैसे हैं? इसका जवाब ये है कि सर्दियों में कभी-कभी बर्फ जमकर ऊपर की ओर चली जाती है, जिसे सब्लिमेशन की प्रक्रिया कहा जाता है। ऐसे में बर्फ के ऊपर कोई वस्तु अगर रहती है तो वह भी ऊपर चली जाती है, जिसे देखने पर लगता है कि वह हवा में लटकी हुई है।
             हवा में लटके हुए ऐसे पत्थर ज्यादातर बैकाल झील में ही दिखाई देते हैं और वो भी सर्दियों के मौसम में. हालांकि गर्मियों में भी यहां का तापमान माइनस में ही रहता है, लेकिन सर्दियों में स्थिति बेहद ही भयानक हो जाती है। यह प्रकृति का अद्भुत नजारा होता है, जो लोगों को हैरान करता है। इस झील की गहराई की अगर बात करें तो यह 1,637 मीटर (5,369 फीट) से भी अधिक है। इस झील में दुनिया के मीठे पानी का 1/5 हिस्सा पाया जाता है। वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि यह दुनिया की सबसे पुरानी झील है, जिसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी अधिक है। इस झील के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसमें पाए जाने वाले बहुत से जीव और बहुत सी वनस्पतियां दुनिया में किसी और झील या नदी में नहीं पाए जाते. यह झील 600 किलोमीटर से भी अधिक लंबी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox