नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इदौर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम शनिवार को घोषित होंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम होगा। इंदौर को लगातार पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाएगा। सफाई में नंबर वन का पुरस्कार इंदौर को मिलेगा। साथ ही पहली बार केंद्र सरकार ने सफाई मित्र चैलेंज पुरस्कार घोषित किया था, वह भी इंदौर के खाते में जाएगा। फाइव स्टार कैटेगरी अवार्ड सहित कुल तीन पुरस्कार इंदौर को मिलेंगे।

अब तक इंदौर चार बार लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है। चारों बार इंदौर को सफाई में नंबर वन का पुरस्कार मिला है। इसके पीछे इंदौर नगर निगम और सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत है। पुरस्कारों की घोषणा 20 नवंबर को होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार इंदौर की झोली में तीन पुरस्कार आएंगे। सफाई में नंबर वन का पुरस्कार तो मिलेगा ही, साथ में सफाई मित्र चैलेंज पुरस्कार और फाइव स्टार कैटेगरी का पुरस्कार भी मिलेगा। सरकार द्वारा हर साल सेवन स्टार रैंकिंग दी जाती है। इस बार फाइव स्टार दिए जाएंगे। सफाई मित्र चैलेंज पुरस्कार के तहत 12 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। पुरस्कार लेने के लिए मंत्री, विधायक, संभागायुक्त, कलेक्टर और निगमायुक्त शुक्रवार रात को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत घोषित परिणामों का शनिवार को सीधा प्रसारण होगा। इसके लिए इंदौर में खास व्यवस्था की गई है। इंदौर निवासी अलग-अलग जगहों पर देख सकते हैं। खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, राजबाड़ा, पलासिया सेल्फी पाइंट, मेघदूत उपवन,राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास, इंदौर नगर निगम,मूसाखेड़ी चौराहा, मरीमाता चौराहा, कालानी नगर में लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। समय सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!