जबरन शादी के आरोप के बीच दिल्ली महिला आयोग ने किया युवती को रेस्क्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जबरन शादी के आरोप के बीच दिल्ली महिला आयोग ने किया युवती को रेस्क्यू

-दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस व आरपीएफ की टीम के साथ चलती ट्रेन से किया रेस्क्यू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली राज्य महिला आयोग की टीम ने जबरन शादी के लिए झारखंड ले जाई जा रही एक युवती को दिल्ली पुलिस और आरपीएफ के साथ मिलकर चलती ट्रेन से रेस्क्यू किया है। पीड़ित युवती 23 वर्षीय लॉ की छात्रा है और आरोप है कि उसके परिजन जबरन शादी कराने के लिए उसे झारखंड ले जा रहे थे।
                  दिल्ली राज्य महिला आयोग को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवती को उसके परिजन जबरन शादी के लिए झारखंड ले जा रहे है जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की टीम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और इसके बाद दिल्ली पुलिस के साथ महिला आयोग की टीम आनन-फानन में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सवार पीड़ित युवती को ढूंढा गया और फिर आयोग की टीम ने उसे अपने साथ ले लिया तथा शादी के लिए जबरन झारखंड ले जा रहे परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
                पीड़ित 23 वर्षीय युवती लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही है. वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है, लेकिन आरोप है कि परिजन उसकी शादी कराना चाहते हैं। शादी कराने के लिए परिजन उसे जबरन झारखंड ले जा रहे थे। महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद आरपीएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से छात्रा को बचाया गया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी से मना करने पर परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox