द्वारका एएटीएस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े दो लुटेरे, 10 मामले हुए हल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े दो लुटेरे, 10 मामले हुए हल

-अपराधियों की गोली के जवाब में पुलिस की गोली से एक लुटेरा हुआ घायल, दूसरे ने किया सरंडर -आरोपियों से 8 दुपहिया वाहन, एक आधुनिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 5 राउंड खाली कारतूस,, दो स्नेच की गई सोने की चेन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने सैक्टर-14 में एक मुठभेड़ के बाद 2 लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की पहचान सरवन उर्फ अन्ना व राहुल के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों से 8 दुपहिया वाहन, एक आधुनिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 5 राउंड खाली कारतूस व दो स्नेच की गई सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपियों के पकड़ में आने से 10 मामले भी सुलझे है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


                      द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि एएटीएस के एसआई विकास यादव को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सैक्टर-14 के पीछे 2 लुटेरे लूट के लिए बाईक पर आ रहे हैं। इस सूचना पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए एएटीएस के इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, एएसआई विजेंदर, एचसी जितेंद्र, एचसी रामरे, एचसी विजय, एचसी सोनू, सिपाही इंदर, संदीप, अरविंद, परविंदर, राजबीर व राजेश की टीम का गठन किया और अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। एसीपी विजय सिंह ने स्वयं इस मामले में टीम का मार्गदर्शन किया। टीम ने पूर्व सूचना पर कार्रवाई करते हुए इरोज मॉल, सेक्टर-14, द्वारका, के पीछे अपना जाल बिछाया। रात करीब सवा 10 बजे के दोनो बदमाश बाईक पर आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो वो पुलिस को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन इसी दौरान पुलिस टीम के हवलदार जितेन्द्र व सिपाही राजवीर उन पर झप्ट पड़े तो दोने बदमाश गिर गये लेकिन जब उन्होने पुलिस से घिरा पाया तो पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। आरोपियों की गोलियों से अपने आप को बचाते हुए सिपाही राजबीर ने दो गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली बदमाश राहुल के पैर में लगी। जिसके बाद अन्ना ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनो बदमाशों को दबोच लिया और जब उनकी तलाशी ली तो दो पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस टीम ने जब बाईक की जांच की तो वह भी चोरी की निकली। तलाशी में आरोपियों से 2 सोने की चेन भी बरामद हुई जो झपटमारी की निकली। इसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राहुल कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मकान नं. एच-1/41, गली नंबर 25, राजापुरी, दिल्ली, उम्र 30 साल जो पहले से हत्या के प्रयास, स्नैचिंग, शस्त्र अधिनियम व चोरी सहित 25 मामलों में शामिल रहा है। आरोपी राहुल द्वारका जिले का सक्रिय अपराधी है तथा सरवण कुमार उर्फ अन्ना पुत्र कनगरथिनम निवासी एच. नं. ए-14, गली नं.37, भारत विहार रोड, राजापुरी दिल्ली, आयु 25 वर्ष है जो किराए के कमरे में रह रहा है। पीएस द्वारका नॉर्थ में एक स्नैचिंग के मामले में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार से 10 मामले हल हुए है और 8 चोरी के वाहन भी बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox