
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में पेयजल सप्लाई को लेकर सरकार द्वारा डूयटी पर लगाये गये टैंकर अब आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। अक्सर इन टैंकरों पर लापरवाही व मनमानी के आरोप तो लगते ही रहे है। लेकिन अब तो ये लोगों की जान पर भी भारी पड़ने लगे है। रविवार को भी महाबीर एंक्लेव में एक टैंकर ने युवक को कुचल दिया जिसकारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की देरी व टैंकर चालक की गिरफ्तारी को लेकर कालोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया और दिल्ली सरकार से युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

बता दें कि रविवार की दोपहर को जब बंटी नामक युवक अपना बंटी कॉस्मेटिक व मैडिकल स्टोर बंद कर खाना खाने के लिए सिढियों से उतरकर नीचे ही आया था तभी सामने से एक जलबोर्ड का टैंकर आया जिसने बंटी को कुचल दिया जिसकारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन कालोनीवासियों ने पुलिस के घटना स्थल पर देर से आने और चालक की गिरफ्तारी को लेकर काफी हंगामा किया। वहीं इस हंगामें में कांग्रेस व भाजपा के नेता भी शामिल हो गये और उन्होने विधायक भावना गौड़ व दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कालोनीवासियों व नेताओं ने दिल्ली सरकार से बंटी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक विधायक भावना गौड़ कोई ऐलान नही करती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत किया। जिसके बाद बंटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।





More Stories
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में करोड़ों की सेंधमारी, शिक्षिका के घर से 160 तोला सोना और 8 किलो चांदी ले गए चोर
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,