नजफगढ़ में मात्र 2 हजार रूपये के लेन-देन में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में मात्र 2 हजार रूपये के लेन-देन में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

-दिल्ली पुलिस के एएसआई का पुत्र था मृतक, चार आरोपियों में से एक महिला समेत दो गिरफ्तार दो फरार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को नजफगढ़ की प्रेमनगर कालोनी में वैष्णों माता मंदिर 25 फुटा रोड़ पर हुई एक युवक की हत्या काम मामला छावला पुलिस व स्पेशल स्टाफ टीम ने 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए वारदात के आरोपी एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी भी इस मामले में दो आरोपी फरार बताये जा रहे है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जायेगा। मृतक ताकेश पपरावट का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस के एएसआई का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ताकेश की हत्या मात्र दो हजार रूपये के लेन-देन को लेकर की गई है।
                       इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि बुधवार रात को पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें एक व्यक्ति की गिरने से मौत होने की बात कही गई थी। सूचना के बाद छावला थाने के एएसआई झाबर मल तुरंत जांच के लिए मौके पर पंहुचे तो देखा कि ए-34 जी ब्लॉक प्रेमनगर के मकान की पहली मंजिल पर एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और छत पर काफी खून फैला हुआ था। एएसआई ने तुरंत एसएचओ छावला को इसकी सूचना दी जिसपर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा टीम के साथ तुरंत मौके पर पंहुच गये। जांच के दौरान पता चला कि युवक को सिर में गोली मारी गई है और उसकी पहचान ताकेश पुत्र देवेन्द्र निवासी पपरावट के रूप में हुई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम व क्राइम टीम को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच आरंभ करते हुए काफी लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हे पकड़ने की कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी राकेश सांगवान पुत्र रणबीर सांगवान निवासी प्रेम नगर नजफगढ़ की शिकायत पर प्राथमिकी संख्या-485/2021, यू/एस-302/120बी/34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
                          मामला दर्ज होने के बाद छावला थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान के तहत छापेमारी शुरू की और पुलिस अधिकारी के बेटे ताकेश की हत्या की साजिश रचने वाले आपराधिक साजिश के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित व्यक्ति उसे मुख्य आरोपी अनिल के घर ले गया था, जहां उसने ताकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि मृतक ने आरोपी महिला अनीता से 2 हजार रूपये उधार लिये थे जिसके एवज में वह उससे भारी ब्याज की मांग कर रही थी और नही देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दे रही थी। महिला ने भूपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र मुकेश निवासी मकान नंबर-85 बड़ी पट्टी, पपरावट को ताकेश को अनिज जुन के घर लाने के लिए कहा। जिसपर ताकेश अपने दोस्त भूपेन्द्र के साथ अनिल जून के घर पंहुच गया। जहां ताकेश, विकास, भूपेन्दं्र व अनिल ने मिलकर पार्टी की और जब अनिल ने अनिता के पैसे देने के लिए कहा तो उनकी आपस में कहासूनी हो गई। जिसपर अनिल ने उसके माथे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी अनिल जून व विकास की तलाश कर रही है। लेकिन इससे पहले पुलिस ने भूपेन्द्र को पहले हिरासत में लिया और फिर जब मामला खुल गया तो उसके साथ-साथ महिला आरोपी अनिता विधवा राजपाल निवासी ए-34 शिव विहार प्रेमनगर नजफगढ को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ताकेश फायर ब्रिगेड में ठेकेदारी के तहत कार्यरत था। हालांकि मृतक के परिजनों ने कहा कि उनके बेटे का किसी से कोई झगड़ा नही था। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है। डीसीपी ने बताया कि पूरा मामला उनकी देखरेख में आगे जांच के लिए बढ़ रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox