नजफगढ़ निगम जोन में 25 सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम जोन में 25 सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

-जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने शाल भेंट कर किया सम्मान, कर्मियों को कोरोना किट व मिठाईयां भी बांटी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में निगम जोन के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए निगम चेयरमैन ने एक नायाब योजना लागू की है। इस योजना के तहत हर महीने हर वार्ड से एक-एक सफाई कर्मी का चयन किया जाता है जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। इस बार भी निगम जोन कार्यालय में जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने 25 सफाईकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके श्री मलिक ने सफाईकर्मियों को कोरोना किट व मिठाईयां भी बांटी।
                       इस अवसर पर जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि सफाईकर्मी कोरोना काल में अपने जीवन को दांव पर लगा कर हमारे लिए सफाई का कार्य सुचारू रूप से चलाये हुए हैं। ऐसे कठिन समय में सफाईकर्मियों का सम्मान न केवल सफाईकर्मियों का हौंसला बढ़ायेगा बल्कि उनमें अपनी जिम्मेदारी के प्रति निष्ठा भी बढेगी। उन्होने बताया कि निगम अधिकारी हर महीने नजफगढ़ जोन के सभी 25 वार्डों से एक-एक सफाई कर्मी का चयन करते है। इस अवसर पर उन्हे बाकायदा प्रशस्ति पत्र व मिठाईयां भी भेंट की जाती हैं। उन्होने कहा कि नजफगढ़ निगम जोन के सभी वार्डों में कोरोना महामारी के दौरान भी सफाई में कोई कमी नही आने दी गई। अधिकारी व सफाईकर्मी कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे है। सभी निगम पार्षदों ने भी वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के पूरे प्रयास किये है। हम भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को करते रहेंगे। आज जिन 25 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया, उनके चेहरों पर काफी मुस्कान थी। इस अवसर पर सम्मानित सफाईकर्मियों के चेहरो पर मुस्कान थी और उन्होने इस सम्मान के लिए चेयरमैन व दूसरे अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox