गुजरात के सीएम का इस्तीफा, राजनीतिक कयास तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात के सीएम का इस्तीफा, राजनीतिक कयास तेज

- विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने छोड़ा पद, रेस में ये चार नाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुजरात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब नए मुख्यमंत्री को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। वहीं विपक्ष भी अब भाजपा की मुख्यमंत्री बदल योजना पर तंज कस रहा है।
                    गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद कल विधायक दल की बैठक हो सकती है जिसमें गुजरात का नया मुख्यमंत्री चुना जायेगा। हालांकि अभी यह तय नही है कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन चार नामों पर जोरो से चर्चा चल रही बताई जा रही है।
                      इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।“
                     वहीं रूपाणी के इस्तीफे पर वाघेला बोले- गुजरात में केंद्र ने अपनी पसंद का नेतृत्व थोपा तो यूपी के साथ गुजरात के चुनाव भी हो सकते है। हालांकि रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
                    जानकारी के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरषोत्तम रुपाला राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं। इसके अलावा सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।
                    यहां बता दें कि गुरुवार रात को ही गृह मंत्री अमित शाह निजी दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। एक भाजपा नेता ने दावा किया था कि वे शुक्रवार सुबह ही दिल्ली भी लौट गए। उनके गुजरात पहुंचने पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया, न ही पार्टी या सरकारी स्तर पर उनकी किसी से मिलने की योजना सामने आई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox