द्वारका एटीएस ने मेवाती गैंग के दो वाहन चोर पकड़े, 30 वाहन किये बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एटीएस ने मेवाती गैंग के दो वाहन चोर पकड़े, 30 वाहन किये बरामद

-दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में वारदातों को अंजाम देता है मेवाती गैंग, एसटीएफ ने जाम जोखिम में डालकर मेवात में छापेमारी कर दबौचे - आरोपियो अनेको मामलों मे रहे है शामिल, पुलिस ने 22 मामले सुलझाने का किया दावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एटीएस के जवानो ने अपनी जान जोखिम में डालकर हरियाणा के मेवात में छापेमारी कर कुख्यात मेवाती गैंग के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। मेवात में अपराधियों को पकड़ना कोई आसान काम नही है लेकिन द्वारका एटीएस टीम के इस कार्यवाही की पुलिस के साथ-साथ आम आदमी भी प्रशंसा कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों से 40 लाख रूपये की लागत की  चोरी के 30 दुपहिया वाहन जब्त किये हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से करीब 22 मामलों को सुलझाने का खुलासा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                          इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि हवलदार विजय सिंह को सूचना मिली थी कि दो मेवाती गैंग के अपराधी पीरागढ़ी आ रहे हैं। एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने एटीएस के इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, एसआई सरोज, एएसआई रणधीर, एचसी विजय, एचसी जितेंदर, एचसी सोनू, एचसी जगत, एचसी दिनेश, एचसी अमित, एचसी रामराय, सीटी संदीप, इंदर सिंह, परविंदर, अरविंद, राजबीर, मनीष, राजेश की टीम का गठन किया। टीम ने सूचना के तहत कार्यवाही करते हुए पीरागढ़ी से दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब जांच व पूछताछ की गई तो आरोपियों के पास से दो बाईक बरामद की गई जो गुरूग्राम व डाबड़ी से चोरी की गई थी। टीम ने दोनो आरोपी अरशद उर्फ कल्लू पुत्र मो. ईशाब निवासी ग्राम सहसन, पीएस जुहेरा, जिला भरतपुर, राजस्थान, व  मुश्तफा उर्फ किप्पा पुत्र रत्ती खान निवासी ग्राम सहसन, पीएस जुहेरा, जिला भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद एटीएस टीम ने भरतपुर के सहसन गांव में छापेमारी की और 25 चोरी की बाईक बरामद की। वहीं दिल्ली से भी आरोपियों से 5 बाईक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में 22 मामले सुलझने का खुलासा हुआ है। दोनो आरोपी कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी अरशद उर्फ कल्लू पहले हरियाणा और राजस्थान में गोहत्या के 4 मामलों और मोटरसाइकिल चोरी के 5 मामलों में शामिल है। वहीं आरोपी अरशद उर्फ कल्लू को भी थाना फिरोजपुर ज़िरका और नूंह हरियाणा के दो मामलों में पीओ मिला है। पूछताछ में पता चला है कि मेवाती गैंग रिसिवरों के कहने पर वाहन चोरी करके देता था और रिसिवर इनके फर्जी कागजात तैयार कर बेचते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ व मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox