नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अयोध्या/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव अभियान की शुरुआत को लेकर बड़ा दाव खेलने की तैयारी में है। उन्होने कहा कि 7 सितंबर से राम की नगरी अयोध्या से उनकी पार्टी प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करेगी जिसमें वंचितों व शोषितों की आवाज उठाई जायेगी। ओवैसी इस दिन अयोध्या के रुदौली में एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें मुसलमानों, दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों के लोगों को बुलाया गया है।
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि न केवल मुस्लिम बल्कि अन्य समुदायों का भी केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शोषण किया है। एआईएमआईएम ने पूरे उत्तर प्रदेश में ’वंचित-शोषित समाज’ के सम्मेलनों की एक सीरीज आयोजित करके इन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया है।
बता दें कि 8 सितंबर को ओवैसी इसी तरह की सभाओं को सुल्तानपुर और बाराबंकी में संबोधित करेंगे. शौकत अली ने कहा कि ये समुदाय एक विकल्प की तलाश में हैं और एआईएमआईएम वंचित समुदायों की आशा और आवाज के रूप में उभरा है। एआईएमआईएम लोगों से 2022 के विधान सभा चुनाव में काम करने वाली सरकार बनाने के लिए इसका समर्थन करने का आह्वान करेगी। जान लें कि एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश की 100 विधान सभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।
एआईएमआईएम भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने के लिए छोटे राजनीतिक दलों के गठबंधन में भी शामिल हो गया है, जिसमें ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी, बाबू रामपाल के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय उदय पार्टी, प्रेमचंद प्रजापति की राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी और अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व वाली जनता क्रांति पार्टी शामिल है। मोर्चा ने भीम आर्मी को भी गठबंधन में शामिल होने के लिए कहा है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत