झज्जर एसपी ने बहादुरगढ़ में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर एसपी ने बहादुरगढ़ में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

बैठक में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बृहस्पतिवार को विशेष रूप से बहादुरगढ़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक झज्जर राजेश दुग्गल ने पुराना अदालत परिसर बहादुरगढ़ में जिला के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी श्री दुग्गल की मुख्य मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण आईपीएस, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, डीएसपी झज्जर राहुल देव, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व मनोज कुमार, अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित बहादुरगढ़ क्षेत्र के थाना प्रबंधक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान झज्जर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा वर्तमान हालात के बारे में एसपी ने जायजा लिया। बैठक में सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश किए गए। बैठक में एसपी श्री राजेश दुग्गल ने कहा कि जिला में विशेषकर बहादुरगढ़ एरिया में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी आपस में लगातार संपर्क व तालमेल बनाए रखें। सभी अधिकारी आपस में सूचनाओं का लगातार आदान प्रदान करते रहें। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करें। आपराधिक मामलों के वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाए। सोशल मीडिया व क्षेत्र में हर तरह की परिस्थिति पर कड़ी निगाह रखें। किसी तरह की अफवाहें ना फैलने दें। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों की गतिविधियों पर निगाह रखते हुए समुचित कार्रवाई करें। शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए परिस्थितियों के मुताबिक सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएं। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपलब्ध पुलिस बल व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कम्पनियों के जवानों के स्वास्थ्य को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जवानों के रहन-सहन व जलपान की उचित व्यवस्था करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्धारित ड्यूटी के पश्चात जवानों के आराम के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी श्री राजेश दुग्गल ने पुलिस अधिकारियों व जवानों की समस्याओं बारे जानकारी लेते हुए उनका मौका पर ही निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox