नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहे है वैसं-वैसे राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में प्रदेश में भाजपा व सपा पूरी तरह से एक-दूसरे के सामने आ गई है। जहां भाजपा सरकार यूपी में विकास के नये आयाम गढ़ रही है तो वहीं सपा अपने चुनावी एजेंडे में बड़े बदलाव कर भाजपा को टक्कर देने के लिए कर रही है। सपा नेता अखिलेश यादव इस बार प्रदेश में छोटे व क्षेत्रिय प्रभाव वाले दलों से गठबंधन करने में जुटे लेकिन भाजपा सपा की इस चाल पर पैनी नजर गड़ाये बैठी है ताकि समय रहते सपा की राजनीतिक चाल का जवाब दे सके। हालांकि सपा नेता कह रहे है कि भाजपा की जीत अब दूर की कौड़ी बन गई है। इस बार सपा सरकार ही होगी।
ै अगर इस वक्त अखिलेश के गठबंधन की बात करें तो आरएलडी व महान दल से गठबंधन हो चुका है। वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी से भी बात पूरी हो चुकी है। हालांकि आम आदमी पार्टी और चंद्र शेखर आजाद पार्टी कतार में है जिससे बीजेपी की गणित बिगड़ती हुई दिख रही है।
बीजेपी अब अखिलेश के उन सभी गठबंधन के नेताओं के ऊपर से नजर लगाए हुए हैं। बीजेपी के सूत्र यह भी बताते हैं कि जो दल अखिलेश यादव से गठबंधन कर रहे हैं उन दलों के कुछ नेताओं से बीजेपी के भी बड़े नेता संपर्क में हैं। अब देखना यह होगा कि अखिलेश यादव का यह गठबंधन अखिलेश को कैसे मुख्यमंत्री बनाता है। वही चर्चा यह भी है कि भाजपा समय रहते इन दलों में सेंध लगा लेगी और इसके लिए आला भाजपा नेता अपने काम में जुटे हैं।
वर्तमान स्थिति की बात करें तो अखिलेश यादव ने अपनी किले बंदी को काफी मजबूत कर लिया है। शायद यही कारण है कि अब बीजेपी खेमे में अखिलेश के गठबंधन को देखकर हलचल तेज हो चुकी है।


More Stories
हॉलीवुड से सनातन की ओर: डॉ. शकुंतला भरणे के भक्ति गीतों का भव्य लोकार्पण
2027 में सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली: अखिलेश यादव
तीरंदाजी में डोपिंग का नया मामला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर गिरी गाज
दिल्ली-यूपी में चार दिन तक लू का कहर, बिहार में बारिश का अलर्ट…
हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर बड़ा हमला
दिल्ली में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार तस्कर दबोचे गए