रसोई गैस के बढ़ते दामों पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा फल-फूल रही सरकार की उगाही योजना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रसोई गैस के बढ़ते दामों पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा फल-फूल रही सरकार की उगाही योजना

-महिलाओं की टेंशन बढ़ा रहे एलपीजी के बढ़ते दाम, घर चलाना हुआ मुश्किल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। उधर, एलजीपी सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने भी महिलाओं की टेंशन और बढ़ा दी है। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस भी लगातार महंगाई को लेकर सरकार पर हमला करने से नहीं चूक रही है। इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाए जाने को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला है। प्रियंका ने बुधवार को एक ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार की उगाही योजना फल-फूल रही है।
                          प्रियंका ने एक ट्वीट कर कहा, “1 जुलाई को रसोई गैस पर मोदी जी की सरकार ने 25 रुपये बढ़ाया. 17 अगस्त को फिर 25 रुपये बढ़ा दिए गए। उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार की उगाही योजना खूब फल-फूल रही है।
                          बता दें कि देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया गया है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल के लिए प्रयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 859.5 रुपये हो गए। इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox