अब जनसमस्याओ पर होगी सीधे सुनवाई, एसडीएमसी ने नजफगढ़ जोन में शुरू की जनसंवाद की नई पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब जनसमस्याओ पर होगी सीधे सुनवाई, एसडीएमसी ने नजफगढ़ जोन में शुरू की जनसंवाद की नई पहल

-नजफगढ़ जोन के इतिहास में पहली बार हो रही सीधे तौर पर लोगों से जुड़ने की योजना की शुरूआत, हर महीने के पहले व तीसरे बुधवार को होगी जनसंवाद के तहत जनसमस्याओं पर सीधे सुनवाई


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भाजपा नित एमसीडी ने एसडीएमसी में लोगों से सीधे जुड़ने व उनकी समस्याओं को हल करने के लिए जनसंवाद के तहत एक नई पहल की शुरूआत की है। माना ये जा रहा है कि जनसंवाद के तहत अब नजफगढ़ निगम जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे है हालांकि नजफगढ़ निगम जोन के इतिहास में यह पहली ऐसी योजना है जिसके माध्यम से लोग सीधे अधिकरियों व पार्षदों से एक ही मंच पर एक साथ बात कर सकेंगे तथा अपनी समस्या का समाधान भी पा सकेंगे। फिलहाल भाजपा की निगम में यह एक अच्छी शुरूआत है। इसका आंकलन भी तभी हो पायेगा जब यह लोगों में अपनी सार्थकता सिद्ध कर सकेगी। वहीं इस योजना की शुरूआत को लेकर लोगों में अच्छा खासा रूझान भी देखने को मिल रहा है और लोग निगम की इस योजना की खुले दिल से तारीफ कर रहे हैं।
                            इस संबंध में नजफगढ़ निगम जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने बताया कि भाजपा आलाकमान ने जन समस्याओं को हल करने के लिए जनसंवाद नाम से एक योजना आरंभ की है जिसके माध्यम से लोग एक ही मंच पर अपनी सभी तरह की समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। अभी तक जो लोग कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे और फिर भी उनका काम नही हो रहा था जिसकारण उन्हे काफी परेशानी भी हो रही थी। लेकिन अब ऐसा नही होगा, हर व्यक्ति का काम एक ही टेबल पर हाथोंहाथ होगा। निगम के सभी विभागों के अधिकारी जनसंवाद में उपस्थित होंगे और मौके पर ही लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। उन्होने कहा कि इस तरह की योजना की नजफगढ़ निगम जोन में पहली शुरूआत है। अब देखना यह है कि हम लोगों तक इसका कितना फायदा पंहुचा पाते हैं। हो सकता है शुरूआत में हमारे काम में कुछ कमी भी रह जाये लेकिन दूसरी बैठक में हम उसके समाधान के साथ उतरेंगे। हम इस योजना के तहत लोगों को निगम की योजनाओ की न केवल जानकारी देंगे बल्कि उन्हे स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओ के प्रति जागरूक भी करेंगे। लोग हमसे कैसे जुड़ सकते है और हमारी योजनाओं का लाभ कैसे पा सकतें है। इसके लिए अधिकारी व पार्षद सीधे लोगों से संवाद करेंगे। उन्होने बताया कि हर महीने पहले व तीसरे बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसका समय दोपहर 2 से 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। हालांकि आज हुई जनसंवाद मिटिंग में सिर्फ 25 शिकायते ही आई थी जिसपर श्री मलिक ने कहा कि हमारी नई शुरूआत है, जैसे-जैसे लोगों को इसका पता चलेगा तो संख्या भी बढ़ जायेगी और यदि लोग शिकायत लेकर नही पंहुचते है तो हम समझ सकते है कि हमने काम किया है और लोग हमारे काम से संतुष्ट है। हालांकि विपक्ष इसे भाजपा का नाटक बता रहा है और यह आरोप भी लगा रहा है कि भाजपा ने निगम में 5 साल बेकार कर दिये और अब चुनावी साल में भाजपा को जनता की याद आई है। लेकिन फिर भी अधिकतर लोग विपक्ष की इस बात से सहमत नही है। लोगों का कहना है कि कोई भी अच्छी पहल जनहित में ही होती है और सत्यपाल मलिक की यह पहल भी जरूर सफल होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox