अब एक मिस्ड कॉल से मिलेगा गैस कनेक्शन, नही लगाने होंगे गैस एजेंसी के चक्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब एक मिस्ड कॉल से मिलेगा गैस कनेक्शन, नही लगाने होंगे गैस एजेंसी के चक्कर

-इंडेन ने शुरू की नई सुविधा, 8454955555 पर करनी होगी कॉल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पीएम मोदी की पहल पर नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर आपको एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा। सरकारी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एलपीजी कनेक्शन के लिए नई सुविधा शुरू की है।
                      अब एक मिस्ड कॉल के जरिए इंडेन (प्दकंदम) का कनेक्शन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद इंडेन आपसे संपर्क करेगी। कनेक्शन के लिए आपको एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट और आधार की जानकारी देनी होगी। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर 2700 रुपए तक कैशबैक मिलेगा, सिलेंडर बुक करके अगले महीने पेमेंट का ऑप्शन भी मिलेगा।
                     मौजूदा इंडेन ग्राहक अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर रिफिल भी बुक कर सकते हैं। एक ही नंबर पर नया कनेक्शन लेने और रिफिल बुक करने की सुविधा मिलेगी। एलपीजी ग्राहक जब चाहें तब बदल सकेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर, जानिए कब से शुरू होगी ये नई सुविधा और क्या होंगे बदलाव?
                     एलपीजी गैस कनेक्शन अब आपको एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। नए नियम के तहत अगर परिवार में माता-पिता, भाई-बहन या किसी भी दूसरे रिश्तेदार के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन लिया हुआ है तो, परिवार के दूसरे सदस्य भी इसी पते का फायदा ले सकते हैं। इस पते को वैरिफाई करवाना होगा। परिवार में जिस तेल मार्केटिंग कंपनी का गैस सिलेंडर आता है, उसकी गैस एजेंसी में जाना होगा और पहले वाले गैस कनेक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट देने होंगे। वैरिफिकेशन के बाद नया गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox