सीएनजी लेने के लिए नजफगढ़ में लगी कारो की लंबी लाईन, लोग झेल रहे परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएनजी लेने के लिए नजफगढ़ में लगी कारो की लंबी लाईन, लोग झेल रहे परेशानी

-नजफगढ़ में जाम की समस्या हुई विकट, जलभराव, अवैध पार्किंग, कलस्टर बसों के आतंक से जुझते लोगों के लिए अब सीएनजी की लंबी लाइन से बढ़ा एक और संकट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में लोग पहले ही अनेकों समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब शहर के अंदर एक पैट्रोल पंप पर खुले सीएनजी फिलिंग स्टेशन ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सीएनजी स्टेशन पर लग रही गाड़ियों की लंबी लाईन से न केवल जाम की समस्या विकट हो गई है बल्कि दूकानदार व स्थानीय निवासी अपने घरों तक भी नही जा पा रहे है। हालांकि इस समस्या को लेकर लोग पुलिस, विधायक, पार्षद व एसडीएम तक से शिकायत कर चुके है लेकिन कोई भी इस समस्या के खिलाफ कुछ करने को तैयार नही है। हालांकि लोग इस समस्या को लेकर पैट्रोल पंप के मालिक से भी मिले लेकिन उन्होने कहा कि वह इस बारे में कुछ नही कर सकते।
                      इस संबंध में जब लोगों ने जन-जन की आवाज उठाने वाली नजफगढ़ की बेटी ऋतु दहिया कुंडू से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई तो ऋतु दहिया ने वैश्य फिलिंग स्टेशन के मालिक से मुलाकात कर लोगों की समस्या से अवगत कराया। साथ पुलिस अधिकारियों को भी नजफगढ़ में लगने वाले जाम की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नही की है फिर भी पैट्रोल पंप के कर्मियों का कहना है कि वो इस संबंध में ज्यादा कुछ नही कर सकते क्योंकि वो कुछ कहते है तो लोग उनसे ही झगड़ा करने लगते है। ऋतु दहिया ने बताया कि वहीं यातायात पुलिस के कई अधिकारी व पुलिसकर्मी भी रोजाना खड़े होकर चालान काटते है लेकिन इस समस्या पर वो भी ध्यान नही देते। लोगों की माने तो उनकी दूकानों के सामने वाहनों की लंबी लाईन लग जाती है जिसकारण उन्हे दूकानदारी में काफी परेशानी होती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों की लंबी लाइन के चलते वो अपने घरो तक अपने वाहन व बाइक नही ले जा पाते और जब सीएनजी वालों से वाहन हटाने को कहते है तो उल्टा वो हमसे झगड़ने लगते है। पुलिस भी इस मामले में कुछ नही कर रही है। पहले ही नजफगढ़ में जाम की समस्या बनी हुई है। ऊपर से सीएनजी लेने वाले वाहनों की लंबी लाइन ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। लोगो का प्रशासन से अनुरोध है कि इस सीएनजी स्टेशन को शहर से बाहर स्थानानतरित किया जाये ताकि लोग चैन से रह सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox