राकेश अस्थाना ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का चार्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राकेश अस्थाना ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का चार्ज

-30 जून को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल चुके बालाजी श्रीवास्तव पर अभी कोई निर्णय नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने दोपहर लगभग 2 बजे पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला। वहीं फिलहाल बालाजी श्रीवास्तव को लेकर अभी कोई आदेश या निर्णय सामने नही आया है कि वह दिल्ली पुलिस में रहेंगे या कहीं और उन्हें पोस्टिंग मिलेगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
                     जानकारी के अनुसार, बीते 30 जून को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद 1988 बैच के आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का चार्ज दिया गया था. हालांकि उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर घोषित नहीं किया गया था। मंगलवार को गृह मंत्रालय से दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना के नाम पर मुहर लगा दी गई। इसके बाद बुधवार दोपहर उन्होंने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कमिश्नर का चार्ज ले लिया। राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इससे पूर्व बीएसएफ डीजी थे और एनसीबी डीजी का भी चार्ज संभाल रहे थे।
                      पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगामी 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। इससे चार दिन पहले उनके दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल केंद्र सरकार ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया है। वह जुलाई 2022 तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने रहेंगे। वहीं बालाजी श्रीवास्तव की अगली पोस्टिंग को लेकर अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं आई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox