नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महिलाओं को सम्मोहित कर उनके गहने व पैसे ठगने वाले एक गिरोह के तीन सदस्य सराय रोहिल्ला पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने तीनों धोखेबाजों से 6 हजार रूपये नगद व एक जोड़ी कान के रिंग व एक बाईक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
नॉर्थ जिला डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि 8 जुलाई को किशनगंज निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीन व्यक्ति उसके घर में चंदा मांगने के नाम पर घुसे और फिर उसे बातों में लगाकर उससे 7 हजार रूपये व कानों के रिंग लेकर फरार हो गये। जब उसे होश आया तो उसे पता चला उसे ठग लिया गया है। एसीपी राकेश त्यागी व एसएचओ शीशपाल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई एस के झा, हवलदार राम बाबू, संदीप व सिपाही अमित, आशीष व संजीव की टीम बनाई और अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने कार्यवाही करते हुए जानकारी जुटाई और फिर खबरियों से सूचना जुटाकर आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह, कृपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह, और गुरदीप सिंह उर्फ लवली पुत्र कीमत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में शामिल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी शादीशुदा है लेकिन सभी कम पढ़े लिखे हैं और महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। वो उसी घर में घुसते थे जहां महिला अकेली हो। फिर वो चंदा मांगने के लिए घर में घुसते थे और महिला को बातों में लगाकर उससे ठगी कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा