
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यो/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टोक्यो ओलंपिक से भारत ने अभी तक गोल्ड का खाता नही खोला है हालांकि भारत को एक अभी तक एक सिल्वर मेडल मिला है लेकिन भारत के खाते में जल्द एक गोल्ड आ सकता है। जानकारी मिली है कि चीन की गोल्ड मेडल विजेता हो जजिहू का दौबारा डोप टेस्ट होने है और अगर वह डोप में फेल हो गई तो भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को गोल्ड मेडल मिल सकता है।
टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है.। लेकिन अभी तक भारत को सिर्फ एक सिल्वर मेडल मिला है जो मणिपुर की मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग इवेंट के 49 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. हालांकि, अब जानकारी मिली है कि उनका ये सिल्वर मेडल गोल्ड में बदल सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट की गोल्ड मेडल विजेता चीन की हो जजिहू का एक बार फिर डोप टेस्ट किया जाएगा. और अब अगर जजिहू इस डोप टेस्ट में फेल हो जाती हैं तो ऐसे में चानू का सिल्वर मेडल, गोल्ड में बदल सकता है।
मीराबाई चानू जापान से आज दिल्ली के लिए वापसी कर रहीं हैं। वहीं चीन की जजिहू को ओलंपिक आयोजकों ने दोबारा डोप टेस्ट के लिए रुकने के निर्देश दिए हैं। इस डोप टेस्ट को लेकर फिलहाल कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि सूत्रों के अनुसार ये डोप टेस्ट आज या कल किया जा सकता है।
चीन की जजिहू ने टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन वेटलिफ्टिंग इवेंट में महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में 210 किलोग्राम का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने स्नैच में 94 किलो और क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम का वेट उठाकर ये कीर्तिमान अपने नाम किया। वहीं मीराबाई ने इस इवेंट में 202 किलोग्राम का वेट उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। चानू ने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाकर इस ओलम्पिक में भारत का मेडल का खाता खोल दिया था।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास